Breaking News
recent

आज का राशिफल 22 फरवरी 2019: सिंह राशि के जातकों की व्यापार संबंधी परेशानियों का अंत होगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ राशि: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशि: समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या राशि: आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशि: आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि: अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि: अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनीदेव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

मकर राशि: नौकरी में बदलाव चाहते है, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि: समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें, दुसरों की उन्नती से दुखी न हो। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि: समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माणकार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.