Breaking News
recent

नाला निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, 22 जने घायल

लालसोट. शहर के वार्ड 4 व 13 के बीच से गुजरने वाले मार्ग केे पास नगर पालिका की ओर से किए जा रहे नाला निर्माण को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के 22 जने घायल हो गए। पांच जनों को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। लालसोट पुलिस के अनुसार नाला निर्माण को लेकर क्षेत्र के दो पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद था। सोमवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी, पत्थर, गंडासी आदि के हमले से 22 जने घायल हो गए।

 


लालसोट थाना पुलिस व एंबुलेंस 108 ने पहुंचकर घायलों को लालसोट अस्पताल पहुंचाया। जहां रामजीलाल, सीताराम, कमलेश, रेखा, गीता व धर्र्मी को गंभीर चोटे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। लक्ष्मण, राजू, रमेश, लाली, प्यारेलाल, बद्रीचंद, मनभर,घीसी, उंगती, कजोड़ीदेवी, जानकी, मीरा, हंसराज, भौरीलाल, बाबूलाल, रीना, अशोक व धनबाई को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।(नि.प्र.)

 

 

 

ई-मित्र दुकान से कम्प्यूटर उपकरण चोरी

 

सिकंदरा. थाना इलाके के गढ़ गांव में रविवार रात मुख्य स्टैण्ड पर ई-मित्र की दुकान से चोर ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपए से अधिक कीमत के कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण ले गए। दुकान संचालक को चोरी का पता सुबह दुकान के ताले टूटे मिलने तथा दरवाजा खुला होने पर लगा। संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
राणोली चौकी प्रभारी रघुवीरसिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए।

 

पुलिस ने बताया कि देव कम्प्यूटर सेंटर के संचालक राजेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि रात करीब 12 बजे तक दुकान पर ऑपरेटर ने कार्य किया था। इसके बाद ऑपरेटर दुकान बंद कर सोने चला गया। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसे ताले टूटे मिले तथा दरवाजा खुला था। संचालक ने बताया कि दुकान से दो लैपटॉप, तीन कम्प्यूटर सीपीयू, एलसीडी, एक लेमीनेशन मशीन, दो प्रिंटर व एक हजार 640 रुपए की नकदी चुराया है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी बनी हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.