Breaking News
recent

अंकज्योतिष 23 फरवरी 2019: अंक 07 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, होगी धन वृद्धि

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- एक जैसा काम करने में आई बोझिलता को कम करने के लिए बाहर घुमने-फिरने पर खर्च हो सकता है। जमीन जायदाद के घरेलु मामलों के निपटारे में प्रगति होगी।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा दुध प्रवाहित करें।

अंक 02- कठिन प्रतिस्पर्धा के दौर में युवाओं को भाग्यभरोसे बैठने के बजाए कर्म करने पर ध्यान देना होगा। अपने से कनिष्ठ लोगों का सहयोग भाईचारे की भावना जाग्रत करेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन करें।

अंक 03- सामाजिक दायित्वों को पुरा करने के लिए अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। काम करने में अनिच्छा के बावजुद भी दबाव के चलते पुरे समय जुटे रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाए।

अंक 04- पैतृक संपत्ति के मामलों में निर्णय लेने की स्थिति को सप्ताह के मध्य में टालने का प्रयत्न करें। किसी भी कार्य को साझा प्रयासों से निपटाने में सफलता के अधिक योग बनते हैं।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदूर लगाएं।

अंक 05- आम बोलचाल की भाषा में बरता गया संयम चहुं और प्रसिद्धि दिलवाएगा। रिश्तेदारी में पड़ी दरार में समझोते की नाकाम कोशिशें पुरे समय परेशान कर रख देगी।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य को हल्दी मिश्रित जल से अघ्र्य दें।

अंक 06- परिवार में हो रहे बेहिसाब खर्च रोकने के लिए एक निश्चित रुपरेखा तैयार कर अनुसरण करते हूए चलना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की बाजीगरी से बचकर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- बिल्व पत्र के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 07- व्यवसायिक हिसाब-किताब में पहले के बनीस्बत बढ़े हुए लाभांष उत्साह को दोगुना कर देंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की प्रबल इच्छा खुब धनखर्च करवाएगी।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।

अंक 08- नौकरीपेशा व्यक्तियों को तयशुदा आय को बढ़ाने के लिए किसी नई योजनाओं को अपने हाथों में लेना होगा। किसी से अनबन के योग होने की स्थिति के कारण संभलकर रहें।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का काले तील से अभिषेक करें।

अंक 09- मति का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे। किसी बड़ी मुसिबत से निकलने में वरिष्ठों से मिली अनपेक्षित मदद आश्चर्यचकित करेगी। मनमानस बदलने पर मजबुर होंगे।
अनुकूलता के लिए- तय समय पर कार्य करने की कोशिश करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.