Breaking News
recent

अंकज्योतिष 24 फरवरी 2019: आज अंक 04 वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से आज मिलेगा छुटकारा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- नौकरीपेशा में बेफिक्री के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। तेजी मंदी के कारोबार में अनिश्चिंतता के कारण सौदे टालना बेहतर रहेगा। आज का दिन मांगलिक कार्य में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- घर में साफ सर्फाइ का विशेष ध्यान रखें।

अंक 02- विधि प्रकरण में स्व-विवेक से निर्णय लेने पर उलझने कम होगी। धार्मिक यात्रा की संभावना बनती है। समाज में बनाए संबंधों से व्यवसायिक लाभ लेने की कोशिशें सफल होगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के दर्शन जरुर करें।

अंक 03- भुमि-भवन के कार्यों में गति बनी रहने के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कला से संबंधित गतिविधि में रुझान रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव को तील का तेल चढ़ाएं।

अंक 04- कार्यक्षेत्र में अधिनस्थों के भरोसे काम करने के बजाए स्वावलंबन के महत्व को समझना होगा। लिखा-पढ़ी की वस्तु के घुमने के कारण परेशानी बढ़ेगी व व्यापार प्रभावित होगा।
अनुकूलता के लिए- सामथ्र्य अनुसार तेल का दान करें।

अंक 05- युवावर्ग की नौकरी में परिवर्तन की कोशिश रंग लाएगी। मेहनतकष मजदुरों में पराक्रम की कमी रहेगी। पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा के दौरान अपनी राय कम से कम रखें।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को भोजन कराएं।

अंक 06- जनहित के कामों में दिखावा न कर वास्तविक सहयोग करने से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मुकदमेबाजी में समय व्यतित होने के कारण दैनिक कामकाज प्रभावित होगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में लाल पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 07- आज किये गए अध्ययन से विद्यार्थियों के आत्मविष्वास में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति को किये गए निस्वार्थ कार्यों के कारण तरक्की के मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को लड्डुओं का भोग लगाएं।

अंक 08- विवादित स्थितियों में सहकर्मियों के मध्य बोलने से बचें। अभिमानी प्रवृत्ति कम करने के लिए सार्थक पहल करना होगी। समय पर भुगतान ना कर पाने से असहज रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 09- विरोधी पक्ष भी नतमस्तक होने पर मजबुर होगा। पशुपालकों की मानसिक चिंताए कम होगी। जोखिम के कामों में बिना अनुभव के अपना हुनर दिखाने का प्रयास न करें।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ को दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.