सीकर। शेखावाटी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता इतनी कम रही कि कोहरे के दौरान की 10 मीटर दूर भी कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में सीकर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पलसाना के पास घने कोहरे के कारण एक के बाद एक करीब 3 दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटे आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारू करवाया है और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को मौके से हटाने का काम कर रही है। फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं झालावाड़ में मौसम खराब होने से धनिया की फसल में आंशिक नुकसान हुआ है। झालावाड़ में मौसम खराब होने से धनिया की फसल में आंशिक नुकसान हुआ है। भलता क्षेत्र में खराब धनिया से किसान परेशान हैं।
उधर, अलवर में रविवार सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव जलाकर राहत लेते नजर आए। ट्रेन भी कोहरे में से लाइट जलाकर निकलती नजर आई।





No comments:
Post a Comment