Breaking News
recent

अंकज्योतिष 25 फरवरी 2019: आज अंक 03 वाले जातकों के लिए नुकसानदायक रहेगा दिन, रहें संभलकर

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- नौकरी में पहले से चल रही परिवर्तन की कोशिशे अब जाकर सफल होती दिखाई देगी। युवाओं को विवेकहीन होने से बचने के लिए देवभक्ति का सहारा लेना होगा।
अनुकूलता के लिए- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

अंक 02- अपने उच्चाधिकारियों के कोप का शिकार होने से बचने के लिए कामकाज को सुधारने का प्रयत्न करें। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होगा व अपनी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।

अंक 03- अत्यधिक व्यस्त समय के बावजुद भी धार्मिक यात्राओं का लाभ उठाने के लिए समय का प्रबंधन अच्छे से कर पाएंगे। सेहत ध्यान में रखते हुए जरुरी कार्यों को पहले निपटाएं।
अनुकूलता के लिए- किसी भी देवस्थल पर ध्वजा चढ़ाए।

अंक 04- कर्मक्षेत्र की कानुनी उलझनों से बचने के लिए जवाबदारी को सुनिश्चित करते हुए सिमित दायरे में रहना होगा। उच्चस्तरीय व्यक्ति से मुलाकात में सहज रहने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- कुमकुम का तीलक लगाकर घर से निकलें।

अंक 05- रूचिगत भोजन का ध्यान रखते हुए साथ ही सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा तकलीफ बढ़ सकती है। स्वविवेक से निर्णय लेकर ही तेजी-मंदी के व्यवसाय में भागीदारी करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में जसवंती के पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 06- धार्मिक सत्संग में श्रवण किये गए विचारों को जीवन में उतारने का प्रयत्न भी करें। बेफिजुल की बातों में दिमाग लगाने से महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।

अंक 07- लाभांष का अधिकांष हिस्सा खर्च हो जाने से व्यवसाय को बढ़ाने में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। व्यसनों को कम करने का प्रयास करते हुए कुसंगत से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में चौमुखी दीपक लगाएं।

अंक 08- भाग्य की प्रबलता कार्यों को सहज बनाएगी। स्वास्थ्य के उत्तम रहने से मन में अतिरिक्त उत्साह का संचार होने से कार्यों को समय के पहले पुरा करने में सक्षम होंगे।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर कार्य शुरु करें।

अंक 09- मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज को अपनाने की जरूरत पर बल देना होगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जवाबदारियों से बेदखल किये जाने से मन दुखी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछडे़ सहित पूजा करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.