Breaking News
recent

दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 25 कारतूस सहित तीन गिरफ्तार

सूरतगढ़.

सदर व सिटी पुलिस ने बुधवार को अलग अलग स्थानों पर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दो पिस्तौल, 25 कारतूस व दो अतिरिक्त खाली मैगजीन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पर इन्द्रा सर्किल पर एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस दल ने इन्द्रा सर्किल के पास एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमित कुमार (24) पुत्र आत्माराम पूनियां निवासी मैहराना उर्फ मेहराजपुर, बहाववाला, फाजिल्का, पंजाब व हाल ढाणी बीरबल सहारण हरदायलपुरा, चार एचडीपी, गोलूवाला बताया।

इसके कब्जे से एक पिस्तौल मय मैगजीन व पेंट की जेब से एक खाली मैगजीन व पांच जिन्दा कारतूस बरामद हुए। थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसके पास दो पिस्तौल, एक मैगजीन व बीस कारतूस भी थे, जिनमें से एक पिस्तौल पांच कारतूस व एक अतिरिक्त मैगजीन शैलेन्द्र राजपूत बडगुर्जर बीकानेर को दी है। वह बीकानेर के लिए रवाना हुआ।
इस पर सदर थानाधिकारी ने महाजन पुलिस को सूचित कर दिया। वही अमित कुमार ने अन्य अवैध हथियार बुधवार को ही अन्य जनों को सूरतगढ़ में देने की बात स्वीकार की। इसके बाद सदर थानाधिकारी ने सिटी थानाधिकारी निकेत पारीक को सूचित कर किया। इसके बाद सिटी थानाधिकारी ने पुलिस की दो टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।


15 कारतूस सहित एक गिरफ्तार
सिटी थाना के उपनिरीक्षक रूपाराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात्रि करीब सवा नौ बजे महाराजा सिनेमा के पास एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम रणवीर उर्फ धोलिया(22) पुत्र दौलतराम जाट निवासी सूरावाली, हनुमानगढ़ बताया। इसके कब्जे से 15 अवैध कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.