ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- तेजी मंदी के कामकाज में हानि की संभावनाओं को देखते हुए अपनी गुंजाईश के हिसाब से काम करना होगा। आज किया गया पैसों का लेनदेन मुसीबत का कारण बनेगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
अंक 02- दोस्ती के भरोसे दिया गया ऋण समय पर न मिलने से अपनी बदनामी करना सकता है। शेयर बाजार में तेजी की प्रतिक्रिया निर्णय लेने में असमंजस्य की स्थिति बनाएगी।
अनुकूलता के लिए- घर में पवित्र जल का छिड़काव करें।
अंक 03- वर्तमान समय को देखते हुए जीवनसाथी के ज्ञान का समुचित उपयोग करने के लिए मुख्यधारा में लाने का प्रयत्न करना होगा। जोखिम के काम में उत्साह दिखाने से बचें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल शिव-पार्वती के दर्शन करें।
अंक 04- वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए युवाओं को मिले अवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए। पारिवारिक तनाव के कारण दैनिक पूजन कर्म को मन से नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 05- अतिरिक्त धनार्जन की कोशिश में सावधानी रखने की जरूरत है। अन्यथा पद व प्रतिष्ठा दोनों गंवाने पड़ सकते है। कुसंगति का असर मन व मस्तिष्क पर प्रतिकुल रहेगा।
अनुकूलता के लिए- गं गगनाय नमः मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 06- पहले से रूके हुए जमीनों के कामकाज को दोबारा शुरु करने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनती है। किसी भी कार्य की सफलता में भाग्य के महत्व को स्वीकारना होगा।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 07- कार्यक्षेत्र में चापलुस लोगों के आसपास की भर्ती आगे बढ़ाने में एक बड़ी बाधा के रुप में खड़ी होगी। बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सुनहरे मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वअर्जित आय से ही दान करने की कोशिश करें।
अंक 08- अपने से कनिष्ठ कर्मचारियों का साथ नये परियोजना को निर्धारित समय में पुरा करने में सहायक होगा। दोस्तों के मध्य अपने लिए उठते विरोध के स्वर से मन दुखी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक भाषा के उपयोग से बचें।
अंक 09- समाज में जितना अधिक काम करेंगे उतना ही अधिक विरोध का सामना करना पडेगा की सोच के साथ लगे रहना होगा। खाली समय का सदुपयोग करने में दिमाग लगाएं।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।





No comments:
Post a Comment