Breaking News
recent

26 को चूरू आएंंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चूरू. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 26 फरवरी क ो चूरू आगमन को लेकर भाजपा प्रदेशााध्यक्ष मदनलाल सैनी जिले के दौरे पर हैं। रविवार को सरदारशहर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओसवाल बड़ा बास पंचायती भवन में बैठक ली और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं क ो चूरू पहुंचने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जिले में तीन विधानसभा को लेकर एक कलस्टर बनाया गया है। उन्होंने तहसील स्तर से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा में हमला देश पर हमला है जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने सेना को आजाद किया है शहीदों की शहादत का बदला लिया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सारण, वासुदेव चावला, भाजपा नेता अशोक पींचा, प्रधान सत्यनारायण सारण, नपा उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने भी विचार व्यक्त किए और देश में हुए आंतकी हमले की निंदा की और प्रधानमंत्री के सेना को आजाद करने को लेकर सराहनीय कदम बताया। डॉ. रधुवीर मुहाल, मूलचंद दूगड़, राजेन्द्रसिंह छाजूसर, राजेन्द्र सोनी, गिरधारीलाल पारीक, मोहरसिंह पोटलिया, रामचंद्र माली, पार्षद राकेश जागरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.