पोकरण/जैसलमेर.
जिले के सरहदी क्षेत्र खेतोलाई में वायु सेना का मिग 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि फिल्ड फायरिंग रेंज में इन दिनों ‘युद्धाभ्यास वायु शक्ति’ चल रहा है। भारतीय वायुसेना की ओर से इन दिनों ताकत व युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए जिले के चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति-2019’ का अभ्यास किया जा रहा है।
चांधन फिल्ड फायरिंग रेंज में इसका मुख्य आयोजन 16 फरवरी को होगा। इस आयोजन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री सहित देश की कई हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है। पोकरण के खेतोलाई क्षेत्र के समीप मंगलवार शाम 6 बजकर 10 मिनट पर मिग 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमान के पायलट स्क्वार्डन लीडर बी कोतवाल बताए जा रहे हैं। जिन्हें वायुसेना के हेलिकॉप्टर से जोधपुर ले जाया गया है। पुलिस प्रशासन व वायु सेना के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं।
यह भी पढ़ें .. घर बैठे डाटा एंट्री कर लाखों रूपए कमाने का दिया लालच, फिर शातिराना तरीके से की 70 हजार की ठगी





No comments:
Post a Comment