बीकानेर. शिक्षा विभाग में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के 29 शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए है। उप शासन सचिव कमलेश आबूसरिया ने विभिन्न जिलों में कार्यरत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। इनमें 8 शिक्षा अधिकारियों को रिक्त पदों पर लगाया गया है तो 21 अधिकारियों को इधर उधर कर दिया गया है। दो शिक्षा अधिकारियों को आदेशो की प्रतीक्षा में रखा गया है। उप निदेशक स्तर के इन अधिकारियों को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक पद पर कार्यरत घीसालाल शर्मा को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में स्थानांतरित किया गया है।
वे 1 मार्च को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में रिक्त होने वाले पद पर कार्य ग्रहण करेंगे। उनके स्थान पर सीमेट जयपुर में कार्यरत मुकेश कुमार शर्मा को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में लगाया गया है। इसी प्रकार पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं अनुभाग में पंजीयक के पद पर कार्यरत लक्ष्मीनारायण पारीक को नागौर का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बनाकर भेजा गया है। जबकि बाड़मेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कुमार मालावत को पारीक के स्थान पर पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं के पद पर लगाया गया है। उप शासन सचिव ने स्थानांतरित शिक्षा अधिकारियों को तुरन्त अपने नवीन पदस्थापन स्थान पर कार्यग्रहण करने के आदेश दिए है।





No comments:
Post a Comment