डरबन। तेज गेंदबाज डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी से गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी हो गया है। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को पहली पारी में 191 रन पर ढेर करने के बाद अब दूसरी पारी में भी 83 रन पर 3 विकेट चटका दिए हैं। श्रीलंका को जीतने के लिए अभी भी 221 रनों की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की इस टेस्ट में स्थिति काफी मजबूत है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दूसरे दिन चार विकेट झटके थे।
श्रीलंका: वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 73 भारतीय गिरफ्तार
अभी भी 221 रन पीछे है श्रीलंका
बता दें कि श्रीलंका अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 221 रन पीछे है। श्रीलंका को जीतने के लिए 7 विकेट पर 221 रन बनाने होंगे। इससे पहले रनों का पीछा करने उतरे श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 20 रन पर फिलेंडर की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद लाहिरु थिरुमाने को रबाड़ा ने डुप्लेसिस के हाथों 21 रन पर कैच कराया। ओलिवर ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए कुशल मेंडिस खाता भी नहीं खोलने दिया और पवेलियन की राह दिखा दी। अभी क्रीज पर ओसादा फ्रनेंडो 28 रन बनाकर और कुशल परेरा 12 रन बनाकर डंटे हुए हैं। 42 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने अपने दो विकेट गंवा दिए जबकि तीसरा विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। फिलेंडर, रबाड़ा और ओलिवर ने एक-एक विकेट झटके हैं।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की घातक गेदबाजी
बता दें कि खेल के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज स्टेन और फिलेंडर ने खेल की शुरुआत श्रीलंका को झटका देने के साथ की। दोनों ने पहले 10 ओवर में तीन विकेट चटकाए। इसके बाद से जुआने ओलिवर और कैगिसो रबाडा ने भी मौके का फायदा उठाते हुए घातक गेंदबाजी की और एक-एक विकेट झटके। आसमान में छाए काले बादलों के बीच डेल स्टेन ने तीसरे ओवर में ही फर्नांडो को 19 रन में एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की राह दिखा दी। हालांकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने से सलाह के बाद फर्नांडो ने डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया, जबकि रीप्ले में यह साफ दिखाई दिया कि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी। इसके बाद गेंदबाजी करने आए फिलेंडर ने अगले ओवर में कप्तान करुणारत्ने को 30 रन में एलबीडब्ल्यू किया और फिर कुसल मेंडिस को 12 पर दूसरी स्लिप में कैच कराया। ओलिवर ने दूसरी ही गेंद पर निरोशन डिकवेला को 8 रन पर थर्ड मैन पर कैच कराके पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कुसल परेरा और धनंजय डि सिल्वा ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के धार का डंटकर सामना किया और छठे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे लेकिन लंच से ठीक पहले आखिरी ओवर में रबाड़ा की गेंद पर 23 रन पर डि सिल्वा ने फाइन लेग पर कैच थमा बैठे। बता दें कि पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 235 और दूसरी पारी में 259 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.





No comments:
Post a Comment