Breaking News
recent

महेंद्र सिंह धोनी बने 300 टी-20 मैच खेलने वाले बने पहले भारतीय, विश्‍व में 12वें स्‍थान पर

वेलिंगटन : टीम इंडिया के लीजेंड और अनुभवी विकेट कीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अपने करियर में सबसे ज्‍यादा टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने के मामले में एवरेस्‍ट पर पहुंच गए। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच खेलते ही उन्‍होंने अपने करियर में 300 टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच पूरे कर लिए। इस शिखर पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय प्‍लेयर हैं। उनके ठीक पीछे रोहित शर्मा हैं, जिन्‍होंने 298 टी-20 मैच खेले हैं और उम्‍मीद की जा रही है कि वह जल्‍द ही महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे, क्‍योंकि यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि विश्‍व कप के बाद धोनी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्‍यास ले लेंगे।

भारत के पहले और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बनें
300 या इससे ज्‍यादा टी-20 मैच खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी कुल मिलाकर 12वें खिलाड़ी हैं। उनके ही बराबर 300 मैच खेलकर इंग्‍लैंड के ल्यूक राइट के साथ वह इस स्‍थान पर पहुंचे हैं और उम्‍मीद है कि आस्‍ट्रेलिया के भारत दौरे पर वह इस मामले में राइट को पछाड़कर 11वें प्‍लेयर बन जाएंगे। हालांकि अपने इस ऐतिहासिक उपलब्धि वाले मैच में धोनी कोई कमाल नहीं दिखा सके। वह मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए।

बनाए हैं छह हजार से ज्‍यादा रन
धोनी ने अपने टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर में 38.35 की औसत से 24 अर्धशतकों की मदद से करियर में 6136 रन बनाए हैं। उनके नाम टी-20 में कोई शतक दर्ज नहीं है।

पोलार्ड हैं पहले नंबर पर
विंडीज के जबरदस्‍त हरफनमौला कीरन पोलार्ड सबसे ज्‍यादा टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने वाले प्‍लेयर हैं। उन्‍होंने 446 मैच खेले हैं और 8753 रन बनाए हैं। उन्‍होंने यह रन एक शतक और 43 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.