Breaking News
recent

खंडेला नपा का 31.86 करोड़ का बजट पास

खंडेला. नगर पालिका की बजट बैठक बुधवार को नगरपालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष पवन गोयल की अध्यक्षता में हुई। पालिकाध्यक्ष पवन गोयल व इओ मगराज डूडी ने आगामी वर्ष का बजट पटल पर रख सदन को सुनाया। सभी ने सर्वसम्मति से 31 करोड़ 86 लाख 6 हजार के बजट को पारित किया। बजट बैठक में प्रस्तावित आय का ब्योरा भी दिया गया। जो कि राजस्व से आय 542.28 लाख, पूंजीगत आय 1120.50 लाख व अग्रीम शेष 1523.28 लाख रुपए है। इसके अलवा पालिका द्वारा पारित बजट में व्यय की जाने वाली राशि कर्मचारी वेतन भत्ता पर 313.15 लाख, प्रशासनिक व्यय 77.90 लाख, परिचालन एवं संधारण पर व्यय 128.05 लाख, स्थाई सम्पत्ति 468.05 लाख, निमार्ण कार्य पर 670 लाख तथा ऋण अग्रीम एवं निक्षेप पर 217 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
प्रस्तावों पर काम नहीं होने से खफा
बैठक के दौरान पार्षदों ने पूर्व बैठक में लिये गये प्रस्तावों का आज तक कार्य नही होने पर नाराजगी जताई। पार्षद चंनद्रमोहन ने सदन को अवगत करवाया कि पिछली बैठकों में नेहरू पार्क के सौंदर्यकरण व पिछले कई माह से हो रहे बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने के लिए बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रस्ताव लिए गए थे जिन पर अभी तक कुछ नहीं किया गया। इसका जवाब देते हुए पालिकाध्यक्ष गोयल ने कहा कि नेहरू पार्क के सौंदर्यकरण का बजट स्वीकृत नहीं हो पाया था। बंदरों को पकड़वाने के लिए मथुरा की टीम को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद मोहनलाल ने कहा कि सभी वार्डो में पानी के लिए टंकी रखवाई गई हैं पर उनके वार्ड में अभी तक टंकी क्यों नहीं रखवाई गई तो अध्यक्ष ने जल्द ही रखवाने की बात कही।
नगरपालिका उपाध्यक्ष जहीर अहमद ने कहा कि इस बजट में गर्मी में पानी के टैंकरों की सप्लाई के लिए भी राशी स्वीकृत की जानी चाहिए। पार्षद इलियास ने कहा कि पालिका द्वारा जितनी भी सडक़े बनाई गई है उन सडक़ों में से किसी एक की भी अभी तक नालियां नहीं बनाई गई है। इनकी नालियां जल्द बनवाई जावे तो पालिकाध्यक्ष ने जल्द नाली निर्माण का भरोसा दिलवाया। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष गोयल ने सभी पार्षदों से कहा कि वो अपन-अपने वार्डो की जानकारी कर जिनकों शौचालयों का भुगतान नही हुआ है उनके फार्म अपलोड करवाकर लोगों को शौचालयों का भुगतान करवावे। बैठक के दौरान पार्षद सुभाष जैन, बबीता, चेतन सैन आदि उपस्थित थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.