नर्इ दिल्ली। आज मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। जिसके बाद सेंसेक्स आैर निफ्टी कर्इ तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दोनों ही कभी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं तो कभी लाल निशान पर। मौजूदा समय में सेंसेक्स 43.51 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी 13.70 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले सेंसेक्स 4.48 अंक आैर निफ्टी 13.75 अंकों के सपाट स्तर पर खुला था।
लाल निशान पर शेयर बाजार
मंगलवार को सुबह से ही शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.51 अंकों की गिरावट के साथ 36539.23 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.70 अंकों की गिरावट के साथ 10898.55 अंकों की पर आ गया है। बीएसर्इ स्माॅल कैप 10.42 अंक आैर बीएसर्इ मिडकैप 37.82 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार रहे हैं।
आर्इटी सेक्टर में गिरावट
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आर्इटी सेक्टर आैर टेक सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में आर्इटी सेक्टर 91.17 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं टेक सेक्टर में 57.43 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी आेर आॅटो सेक्टर में बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। आॅटो सेक्टर मौजूदा समय में 132 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
आरकाॅम लगातार दूसरे दिन गिरावट में
अनिल अंबानी की आरकाॅम एक बार फिर से गिरावट की आेर बढ़ रही है। जिसका खामियाजा अनिल अंबानी की दूसरी कंपनियों को भी उठाना पड़ रहा है। आरकाॅम के शेयर्स 13.77 फीसदी के नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस नेवल 10.42 फीसदी की गिरावट पर है। वर्लपूल 6.39, आर्इआरबी 6.14 फीसदी आैर नोसिल के शेयर्स 5.15 फीसदी अंकों की गिरावट पर हैं। वहीं दूसरी आेर पीएनबी के शेयर्स में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।





No comments:
Post a Comment