कोटा/ जगपुरा. स्वाइन फ्लू से मंगलवार देर रात एक शख्स की निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। कोटा में अब तक स्वाइन फ्लू से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। पिछले दो माह में 90 पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके है।
Valentine's Day : इस गुलाबी मौसम को खुशबू से महकाएगा रोज-डे...
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जगपुरा निवासी देवीलाल मीणा (50) पुत्र नारायण मीणा तीन दिन से तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जांच में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई थी। मंगलवार देर रात निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। मरीज के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिलने के बावजूद चिकित्सा विभाग की कोई टीम स्क्रीनिंग के लिए नहीं पहुंची। इससे ऐसा लगता है कि निजी अस्पताल अब स्वाइन फ्लू के आंकड़े दबाने में लगे है, तभी तो मरीज के तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। इसके चलते विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई। अब स्थानीय ग्रामीण गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर स्वाइन फ्लू से बचाव की दवाइयां व स्क्रीनिंग की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में घर खर्चा चलाने वाला वह अकेला ही था। उसके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र है।
कांग्रेस के पाले में भाजपा के दिग्गज...मचा हड़कम्प
सो रहा चिकित्सा विभाग
पिछले वर्ष डेंगू से करीब 90लोगों की मौत हुई और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। लेट लतीफी के चलते कई परिवारों में मातम छा गया। एक बार फिर स्वाइन फ्लू प्रभावी हो रहा है लेकिन चिकित्सा विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। न वेक्सीनेशन की तैयारी और न ही लोक जागरण का प्लान। अतिरिक्त किट व संसाधनों की मांग भी विभाग की ओर से नहीं की गई है। वेक्सीन कब, कहां, कैसे लगाएं, इसकी आमजन को जानकारी नहीं।





No comments:
Post a Comment