सवाईमाधोपुर।
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के Ranthambore National Park के कुंडेरा रेंज में बाघ के हमले में हुई महिला की मौत को लेकर मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने पांच लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रणथम्भौर बाघ परियोजना के पालड़ी मोड गांव में शनिवार को हुए बाघ के हमले की शिकार कुंडेरा निवासी महिला मुन्नी देवी के परिजनों को वन विभाग के नियमों के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
गहलोत ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसी के साथ सीएम गहलोत ने बीते साल दिसम्बर माह में रणथंभौर में ही बाघ के हमले की शिकार हुई एक अन्य महिला नौरथी कोली के परिजनों को भी मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की है।
ये हुआ था मामला
सवाई माधोपुर में Ranthambore National Park के कुंडेरा रेंज में शनिवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। महिला जंगल में शौच करने गई थी। तभी बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। घटना का पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
जानकारी के अनुसार कुंडेरा के पास पालड़ी गांव में सुबह 5:30 बजे के आसपास मुन्नी देवी पत्नी रमेश योगी शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी जंगली जानवर द्वारा उस पर हमला हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक टाइगर द्वारा हमले की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला बाघ टी 64 हो सकता है। ग्रामीणों ने महिला की मौत पर 20 लाख के मुआवजे और नौकरी की मांग की है।





No comments:
Post a Comment