सुजानगढ़. गोपालपुरा ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित पांच दिवसीय गोपालपुरा उत्सव के दूसरे दिन हरितिमा कार्यक्रम, खेजड़ी पूजन, पशु सुरक्षा आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पशु फाटक में 500 पौधे लगाए गए। महिलाओं ने राज्य वृक्ष खेजड़ी की पूजा कर गांव की समृद्धि व खुशहाली के लिए मंगल कामना की। सरपंच सविता राठी ने कहा कि वृक्ष हमारा जीवन है, जिसकी अनुपूर्ति के लिए स्वच्छता का होना आवश्यक है। तभी हमारे पशु सुरक्षित रह सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे और हम सब भी स्वच्छ श्वास ले सकें। उन्होंने लोगों को पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप सरपंच मांगीकंवर, पंच अनोकंवर, पंच पूसाराम प्रजापत, पंच डाली बाई, गोपाल सोनी, पंच विक्रम चायल, तिलोकाराम, सवाईसिंह राईका, बजरंग स्वामी, कमल प्रजापत, सोहनराम माली, परसाराम माली, चंदाराम नाई, जीवणसिंह राजपूत, संतु नायक, हनुमान गुर्जर, नानू गुर्जर आदि ने भागीदारी निभाई।





No comments:
Post a Comment