Breaking News
recent

मात्र 53 महीनों में जनधन खातों में जमा हो गए करीब 90 हजार करोड़ रुपए

नर्इ दिल्ली। करीब 53 महीने पहले शुरू हुर्इ जनधन खाता योजना के खुले हुए खातों में करीब 90 हजार करोड़ रुपए जमा हो गए हैं। वित्त मंत्रालय की मानें तो जल्द ही इन खातों को एक लाख करोड़ रुपए पार हो जाएंगे। इस योजना के तहत दुर्घटना बीमा कवर को दोगुना करने के बाद इन खातों में जमा राशि आैर भी ज्यादा बढ़नी शुरू हो गर्इ। जिसके बाद यह बात सामने हैं। खासकर मार्च 2017 से जन धन खातों में जमा में तेजी आई है। इन खातों में 30 जनवरी 2019 तक कुल जमा बढ़कर 89,257.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जमा में वृद्धि जारी है। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय की आेर से जनधन खातों के आंकड़े जारी किए हैं।

दुर्घटना कवर को कर दिया गया दोगुना
आंकड़ों के अनुसार 23 जनवरी को जनधन खातों में कुल जमा 88,566.92 करोड़ रुपए थी। इस योजना की सफलता को देखते हुए केंद्र सरकारी ने 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए नए खातों के लिए दुर्घटना बीमा कवर को एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया। वहीं ओवरड्राफ्ट की सीमा को दोगुना करके 10,000 रुपए कर दिया गया है। आपको बता दें कि सभी परिवारों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र ने 28 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री जन धन योजना शुरुआत की थी।

34.14 करोड़ खाते खोले गए
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 34.14 करोड़ खाते खोले गए हैं। इन खातों में औसत जमा बढ़कर 2,615 रुपए हो गई, जो कि 25 मार्च 2015 को 1,065 रुपए पर था। इन खातों में 53 फीसदी खाते महिलाओं के हैं, जिसमें से 59 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र से है। आंकड़ों के मुताबिक, 27.26 करोड़ खाताधारकों को दुर्घटना बीमा कवर के साथ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.