Breaking News
recent

स्वर्णनगरी ने रचा कीर्तिमान,एक साथ बंधे 5 हजार साफे

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय मरु-महोत्सव के दौरान स्वर्णनगरी ने एक नया कीर्तिमान रच दिया, जब शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में एक साथ 5 हजार लोगों ने अपने सिर पर साफे बांधे। एक नवाचार के रूप में ‘साफा सिरमौर, जैसलमेरी जोर का आयोजन किया गया, जिसमें 5 हजार लोगों ने एक साथ साफा बांधकर राजस्थानी संस्कृति की एक अनूठी मिसाल पेश की, जिसे इण्डिया बुक ऑन रिकॉर्ड की टीम ने सूचीबद्ध किया। कार्यक्रम के रंग में समूचा स्टेडियम उस समय केसरिया रंग में रंग गया, जब 5 हजार से अधिक सिरों पर केसरिया साफे बंधे दिखाई दिए। कार्यक्रम के आरम्भ से पूर्व पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंत में केसरिया रंग के गुब्बारे आकाश में उड़ाकर भारत माता के जयकारे लगाए गए। जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस रिकॉर्ड के लिए स्वर्णनगरी के वासियों को बधाई दी, वहीं प्रभारी अधिकारी मोहनदार रतनू ने आभार जताया।

साफा बांध में छूगे खां प्रथम
मरु-महोत्सव के पहले दिन साफा बांध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में छूगे खान ने दो मिनट में साफा बांध कर पहला स्थान अर्जित किया। सवाईसिंह तंवर ने द्वितीय एवं जीवनपालसिंह तथा निखिल छंगाणी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
जेवियर ने दिखाया जलवा
विदेशी प्रतिभागियों की साफा बांध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिन विदेशी मेहमानों ने कभी अपने सिर पर साफा नही बांधा, उन्होंने भी प्रतियोगिता में उत्साह दिखाकर जैसे-तैसे साफा बांधा। प्रतियोगिता में चिली के जेवियर न सिर पर सुव्यवस्थित ढंग से साफा बांध कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं स्पेन के ओशे तथा जर्मनी के पैट्रिक हेज तृतीय स्थान पर रहे। विदेशी सैलानियों ने अपने सिर पर साफा बांधकर सभी दर्शकों को अंचभित सा कर दिया और सभी दर्शक इन विदेशी मेहमानों द्वारा बांधे जा रहे साफे को देखकर खिलाखिला उठे।

मूंछ प्रतियोगिता के विजेता
मूंछ प्रतियोगिता में राहुल थानवी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं दूसरे स्थान पर शिवरतन व्यास तथा तीसरे स्थान पर ओमप्रकाष वैष्णव रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.