Breaking News
recent

नेतसी में 65 लाख 90 हजार रुपए का ऋण माफ,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जिले की सम पंचायत समिति की नेतसी ग्राम सेवा सहकारी समिति में ऋण माफी शिविर का आगाज जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऋण माफी की जो घोषणा की है, उससे जिले के किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गत सरकार ने जहां 50 हजार रूपये की ऋण माफी की थी, उसको बढाकर वर्तमान राज्य सरकार ने 2 लाख रूपए की दी है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की ऋण माफी की योजना से सभी पात्र किसानों को लाभ पहुंचना चाहिए, यह सहकारी विभाग सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि किसानों को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।
कलक्टर व जिला प्रमुख ने दिए प्रमाण पत्र
ऋण माफी शिविर के अवसर पर ग्रामसेवा सहकारी समिति नेतसी में पात्र 136 सदस्यों में से 21 सदस्यों को मौके पर जिला प्रमुख एवं जिला कलक्टर ने ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इनका ऋण होगा माफ
नेतसी ग्राम सेवा सहकारी समिति के 136 पात्र सदस्यों का ऋण माफी के तहत 65 लाख 90 हजार 516 रूपये का ऋण माफ होगा।
प्रबंध निदेषक जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार सहकारिता विभाग द्वारा अल्पकालीन फसली ऋण माफी के लिए राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना जारी की गई है। योजना के क्रियान्वयन से 44907 किसान व अन्य कृषक श्रेणी में आते है जिनका 3,03,64,28,000 रुपए का फसली ऋण माफ किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कार्यक्रम में बैंक की अधिशासी अधिकारी शोभा चारण, डीओआइटी विभाग के राजेश कुमार, बैंक की शाखा रामगढ़ के शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीना, बैंकिंग सहायक अश्विनी मोहन केवलिया और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।। नेतसी ग्राम सेवा सहकारी समिति के कुल 136 पात्र सदस्यों में से शिविर में 21 पात्र सदस्यों के माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान 46 ऋणी सदस्यों के आधार सीडिंग का कार्य किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.