Breaking News
recent

अब प्री बोर्ड कर जांचेंगे स्तर: 732 स्कूलों पर शिक्षा विभाग की खास निगाहें

भीलवाड़ा।

प्रदेश के जिन माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गत वर्ष परीक्षा परिणाम घटिया रहा, इस बार उन पर खास निगाह रहेगी। भीलवाड़ा जिले में एेसे ११ उच्च माध्यमिक व ३७ माध्यमिक विद्यालय हैं।

प्रदेश में 1172 विद्यालय हैं, जिनका परीक्षा परिणाम न्यून रहा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए कार्ययोजना जारी की है। इसके तहत प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने निर्देश जारी किए हैं कि कमजोर रिपोर्ट कार्ड वाले बच्चों पर विशेष फोकस किया जाए। अंग्रेजी, गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषय चिह्नित किए जाएं, जो परीक्षा में महत्वपूर्ण है। परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा करना जरूरी है। कोर्स पूरा नहीं हुआ तो अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं।

प्री-बोर्ड कर जांचें स्तर

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयाध्यापक प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करें। गत वर्ष के बोर्ड पेपर के आधार पर इस साल का पेपर तैयार करें। कमजोर विद्यार्थियों को कठिन विषयों की फिर तैयारी करवाएं। न्यून परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से दौरा करें।

यह भी करना होगा

- 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कठिन विषयों का अध्यापन, दसवीं के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध प्रयास-2018 के तहत निर्मित अध्यापन।

- संस्था प्रधान व स्टाफ विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि के बारे में अभिभावकों को अवगत कराएंगे।

- संस्था प्रधान वाक्पीठ में परीक्षा परिणाम सुधारने पर चर्चा होगी। अनुभवी संस्था प्रधान व शिक्षक मार्गदर्शन देंगे।
- बोर्ड पैटर्न पर प्री बोर्ड परीक्षा में कमजोर रहने वाले विद्यार्थियों से व्यक्तिश: बातचीत।

- अध्यापक-अभिभावक परिषद की बैठक के तहत मां-शिक्षक बैठक में परीक्षा को लेकर चर्चा। घर में माहौल सही रखने की बात की जाएगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.