Breaking News
recent

दिल्ली से कमा कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, 78 हजार लूटे

दिल्ली से कमा कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, 78 हजार लूटे
राजाखेड़ा. दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को शनिवार सुबह चार जनों से चाकू से हमला कर लूट लिया। युवक से लुटेरे 78 हजार लूट फरार हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपितों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। पीडि़त के पिता राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसका पुत्र हरदयाल निषाद दिल्ली में हलवाई मजदूरी करता है। शनिवार सुबह राजाखेडा बस स्टैंड पहुंचा। यहां कोई साधन नहीं मिलने पर पैदल ही गांव चल दिया। रास्ते में गजाधर की आरा के समीप नए पेट्रोल पंप के पास चार जनों ने उसे रोक लिया और चाकू से हमले करते हुए घायल कर दिया। युवकों ने हरदयाल से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 78 हजार रूपए की नकदी थी। घटना के बाद अचेत हरदयाल सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था रहना वाली के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की उस पर नजर पड़ी और घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और आरोपितों को चिन्हित करने के प्रयास शुरू कर दिए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.