Breaking News
recent

विश्व कप से पहले आया आईसीसी का नया नियम, 7 दिन पहले टीमो में हो सकता है बदलाव

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इसके लिए सभी टीमों की तैयारियों अंतिम दौर में हैं। विश्व कप में खेलने के लिए टीम इंडिया के सभी 18 खिलाड़ियों के नाम तय हो चुके हैं। टीम के ऐलान को लेकर मुख्य चयनकर्ता ने अपने बयान में कहा था कि अब वह विश्व कप के लिए भारत के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा अगले महीने के अंत में कर सकते हैं।

- इस बीच विश्व कप से पहले आईसीसी ने एक नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के आगाज से सात दिन पहले टीम में बदलाव किया जा सकता है।

- अभी तक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट से दो महीने पहले 30 संभावित खिलाड़ियों को नाम देना होता था, 2016 में आईसीसी ने इस नियम को समाप्त कर दिया था। 2016 के बाद से आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के लिए संभावित टीम के ऐलान की जरूरत नहीं है।

- साल 2016 में मेंबर प्लेइंग अग्रीमेंट के प्रभाव में आने के बाद से किसी भी आईसीसी के टूर्नामेंट के लिए किसी भी देश को अपने संभावित खिलाड़ियों की सूची देने की जरूरत नहीं है।

आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी की अनुमति जरूरी

टीम में बदलाव किए जाने के लिए आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी की अनुमति मिलनी चाहिए। विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है और 23 मई तक कोई भी टीम अपने 15 खिलाड़ियों में बदलाव कर सकती है।

कई खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिली जगह

विश्व कप से पहले टीम इंडिया कंगारू टीम के खिलाफ अपनी सरजमीं पर घर में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरूआत 24 फरवरी से हो रही है। सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। आपको बता दें कि भारतीय टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.