झुंझुनूं. अंचल में परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसके चलते विद्यार्थी दिन-रात एक कर परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। गुरुवार से जहां शेखावाटी विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं और शुक्रवार से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो गई।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं व 12वीं की सात मार्चसे शुरूहोने वाली परीक्षा में इस बार 81 हजार 645 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे, जो पिछली बोर्ड परीक्षा की तुलना में एक हजार 512 अधिक हैं।
251 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 251 केंद्र बनाएं गए हैं।
सभी केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
परीक्षा में किसी प्रकार की गडबड़ी नहीं हो इसके लिए सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही उडऩदस्ते की टीमों पर केंद्रों के निरीक्षण का जिम्मा रहेगा।
तीन साल के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी
2017 2018 2019
उमावि 41110 37478 38140
मावि 44284 42655 43235
कुल 85394 80133 81645





No comments:
Post a Comment