Breaking News
recent

81 हजार विद्यार्थी रहेंगे तीसरी आंख की जद में

झुंझुनूं. अंचल में सात व 14 मार्च से शुरू होने वाली 12वीं व दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग चाक चौबंद हो गया है। किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्र तीसरी आंख यानि सीसीटीवी की जद में रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा वीडियोग्राफी भी की जाएगी। शिक्षा महकमे के अधिकारियों की मानें तो सात मार्च से दो अप्रेल तक होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 251 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 39 परीक्षा केंद्र गैर सरकारी विद्यालयों के शामिल हैं। इन केंद्रों पर 81 हजार 645 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिनमें माध्यमिक के 43 हजार 235 और उच्च माध्यमिक के 38 हजार 410 परीक्षार्थी शामिल होंगे और सभी की निगरानी सीसीटीवी से होगी।

 

19 थानों व पांच चौकियों में रखे जाएंगे प्रश्न पत्र
शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्डपरीक्षा प्रश्न पत्र दो व तीन मार्च को को शाम छह बजे पहुंचेंगे। जहां से चार मार्चको सुबह सात बजे केंद्राधीक्षक स्वयं प्रश्न पत्रों के पैकेट प्राप्त कर बसों से रवाना होंगे। बसों के साथ दो राजपत्रित अधिकारी व दो सशस्त्र सुरक्षा कर्मीजाएंगे।ये प्रश्न पत्र 19 थानों और पांच पुलिस चौकियों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे जाएंगे।

 

माइक्रोआब्र्जवर व पेपर कोर्डिनेटर कम माइक्रोआब्र्जवर लगाए
सभी 39 गैर राजकीय विद्यालय जहां परीक्षा केंद्र हैं वहां शिक्षा विभाग अलावा अन्य विभागों से राजपत्रित स्तर के अधिकारी माइक्रोआब्र्जवर के रूप में लगाए जाएंगे जो परीक्षा काल में कें्रद पर उपस्थिति होकर प्रतिवेदन देंगे। वहीं पेपर कोर्डिनेटर कम माइक्राआब्जर्वर सभी पुलिस थाने, नोडल केंद्र व आलमारी से प्रश्न पत्र निकालने के कार्यकी निगरानी करेंगे।

 

ये होंगे संग्रहण केंद्र
परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के बंदल संग्रहित करने के लिए दो संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। ये संग्रहण केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झुंझुनूं तथा राजकीय अडूकिया माध्यमिक विद्यालय चिड़ावा होगा। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) के कार्यालय में सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो पारियों में कंट्रोल रूम कार्य करेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.