उदयपुर . राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर एम्बुलेंसकर्मी बुधवार से 104 और 108 वाहनों का चक्काजाम करेंगे। जिले की कुल 83 एम्बुलेंस के चक्के थम जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र शेखावत ने बताया कि दस वर्ष से एम्बुलेंसकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसमें ठेका प्रथा समाप्त कर सरकार में समायोजन, समान काम-समान वेतन, संविदाकर्मियों के लिए गठित मंत्रिमंडलीय कमेटी में उनका मामला शामिल करना, श्रम कानून के अनुरूप ड्यूटी समय आठ घंटे करना, एम्बुलेंस संचालन के दौरान दुर्घटना मृत्यु पर 20 लाख रुपए का मुआवजा देना प्रमुख हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि जयपुर में बैठक चल रही है।
READ MORE : लेकसिटी में जल संकट: जलदाय विभाग के पास नहीं भूमिगत रिसाव पकडऩे के जरूरी संसाधन
यह प्रयास हो रहे हैं कि मरीजों को परेशानी नहीं हो। खराड़ी ने बताया कि सभी बीसीएमओ व प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि निजी वाहनों से प्रसूता लाने ले जाने को लेकर तत्काल राशि जारी हो। आपात स्थिति में अधिकारियों के वाहनों का भी उपयोग किया जाए।
जिले में 83 एम्बुलेंस
उदयपुर जिले में 104-35, 108-33 और 13 बैस एम्बुलेंस हैं।





No comments:
Post a Comment