नर्इ दिल्ली। वेस्ट बंगाल की सीाएम ममता बनर्जी आज सीबीआर्इ की कार्रवार्इ के खिलाफ धरने पर बैठ गर्इ हैं। वो केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आ गर्इ हैं। उन्होंने देश के सभी विपक्षी दलों को एक होने को कहा है। क्या आप जानते हैं वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कितनी सैलरी लेती है? अगर आप जान जाएंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां, वो पिछले 8 सालों से जब से सत्ता में आर्इ हैं तब से मात्र 1 रुपए सैलरी लेती हैं। बाकी उनकी सैलरी सीएम रिलीफ फंड में ट्रांसफर हो जाती है। आइए आपको भी बताते हैं कि उनके बारे में आैर भी दिलचस्प बातें…
मात्र एक रुपया लेती हैं सैलरी
सीएम ममता बनर्जी पिछले आठ सालों से मात्र एक रुपया सैलरी लेती है। finapp.co.in के अांकड़ों के अनुसार वेस्ट बंगाल के चीफ मिनिस्टर की सैलरी 2.10 लाख रुपए प्रतिमाह है। जिनमें से बेसिक सैलरी 1,02,000 रुपए है। डियरनेस अलाउंस 42,000 रुपए आैर ट्रैवलिंग अलाउंस 24,000 रुपए। बाकी रुपया अन्य मदों का है। ताज्जुब की बात तो ये है कि एक विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी से भी दूर रहती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद पद छोड़ने के बाद मिलने वाली 55 हजार रुपए की पेंशन से भी उन्होंने इनकार कर दिया था।
सिर्फ 30 लाख रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं ममता
अगर बात ममता बनर्जी की संपत्ति की बात करें तो मात्र 30 लाख रुपए की है। ना तो उनके पास अपनी खुद की खरीदी हुर्इ है कार है। ना ही कोर्इ घर। 2016 के चुनावों में दाखिल किए इनकम एफिडेविट पर नजर दौड़ाएं तो 18,436 रुपए कैश था। 27,61,430.56 बैंकों में जमा था। 18,490 किताब की राॅयलटी के रूप में आते हैं। 26,380 रुपए की ज्वेलरी है। आंकड़ों के अनुसार उनके पास कुल मिलाकर 30,45,013 की संपत्ति है। खास बात तो ये है कि इतना रुपया सांसदों आैर विधायकों के हाथों में होता है।





No comments:
Post a Comment