सादड़ी। पालिका सभा में बुधवार सुबह 11.30 बजे पालिका अध्यक्ष दिनेश मीणा व उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी के सान्निध्य में बोडऱ् बैठक सम्पन्न हुई। महज 17 मिनट चली बैठक में पालिकाध्यक्ष दिनेश मीणा व पार्षद ओमप्रकाश बोहरा ने सूझबूझ से काम करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रस्तावित 43 करोड़ 88 लाख 22 हजार रुपए का बजट 9 पार्षदों की उपस्थिति में पारित कर दिया। जन समस्या निवारण की दुहाई देकर लम्बे समय से बोर्ड बैठक नहीं होने व शीघ्र बैठक बुलाने का दबाव बनाने वाले पार्षद बैठक से नदारद दिखे। इससे कई विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई। बोडऱ् बैठक में 75 नामान्तरण व 16 निर्माण कार्यों की पत्रावली को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा करीब 27 लाख रुपए की लागत से मैला टैंकर व ऑफिस कार्यों की सुविधार्थ बोलेरो क्रय करना तय किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी महिपालसिंह सोलंकी ने पालिकाध्यक्ष से अनुमति लेकर बैठक शुरूआत की घोषणा की। लेखाकार मगराज चौधरी ने 750.17 लाख रुपए राजस्व प्राप्ति, 2070 लाख रुपए पंूजीगत प्राप्ति, 175 लाख रुपए प्राप्त निक्षेप व 1393 प्रारम्भिक शेष मिलाकर कुल 43 करोड़ 88 लाख 22 हजार रुपए राजस्व आय करने का लक्ष्य रखा गया। जिसमें अनुमानित व्यय क्रमश: 3.39 करोड़ रुपए वेतनभत्ते, 27 लाख से मैला टेंकर, 50 लाख रुपए विद्युत लाइन विस्तार,10 करोड़ पुलिया निर्माण, 10 करोड़ डामरीकृत सडक़ निर्माण सहित 5वें व 14वें वित्त आयोग से प्रदत्त अनुदान स्वरूप 6-6 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय करने का प्रावधान रखना बतलाया। बैेठक में कांग्रेस पार्षद दिनेश मीणा, दूदाराम बावरी, ओमप्रकाश बोहरा, प्रकाश जाट, मानाराम जाट, पिंकी राव, हेमलताकंवर एवं भाजपा पार्षद पुखराज चौधरी व ऊषा माली ने भाग लिया। अन्य 16 पार्षद अनुपस्थित रहे।
ग्रामीणों से लूट पर इ-मित्र सर्विस पर उठी अंगुली, लीकेज पर मौन
बैठक में पार्षदों द्वारा इमित्र सर्विस केन्द्रों से विभिन्न सरकारी कार्यो की क्रियान्विति में ग्रामीणों से खुली लूट की उठी आवाज पर जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित कर ऐसे सर्विस केन्द्रों पर निर्धारित दर अंकित कराने व दोषी केन्द्रों के लाइसेन्स निरस्त कराने का प्रस्ताव लिया। पार्षद पुखराज ने भादरास में 4 सीसीटीवी कैमरा लगाने, प्रकाश जाट ने हीरावाव, सरकुडाधड़ा, भीलबस्ती सीमा की राजस्व जमीन पालिका को हस्तानान्तरण करने को लेकर कलक्टर को पत्र प्रेषित करने का सुझाव दिया। उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी ने मोबाइल टॉवर फ्रिक्वेन्सी बढाने, बैंक व सरकारी परिसरों पर अनिवार्य झण्डारोहण, प्राचीन बावडिय़ों के जीणोद्धार का सुझाव दिया। बैठक में पार्षद ओमप्रकाश बोहरा के आग्रह पर राजस्व निरीक्षक राजल राव व सफाई कार्मिक आरती कुमारी का स्थायीकरण किया। बैठक के शुरूआत से महज 17 मिनट बाद पालिकाध्यक्ष दिनेश मीणा ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक सम्पन्नता की घोषणा की।





No comments:
Post a Comment