भवानीमंडी. पंचायत समिति की गुराडिय़ा जोगा में कांग्रेस का शक्ति प्रशिक्षक शिविर लगा। इसमें खाद्य और आपूर्ति और जिले के प्रभारी मंत्री रमेश मीणा ने राजस्थान अन्न भण्डार का भी लोकार्पण किया।
मंत्री ने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए वादे को ढाई माह में ही पूरा कर दिया। अब तक जिले के 95 हजार किसानों को ऋण-माफी की है। डग विधानसभा के 745 किसानों का ऋण माफी के लिए चयन हुआ।
योजनाओं के नाम बदले
केन्द्र सरकार ने कांग्रेस द्वारा किए विकास कार्यों समेत बैंकों की राष्ट्रीयकृत योजनाओं के नाम बदल दिए। पिछली सरकार ने बेरोजगार को रोजगार देने के लिए 15 लाख नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकी।
विकास बंद नहीं होगा
पूर्व मुख्यमंत्री अपने भाषणों में कहतीं हैं कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व सरकार के विकास कार्यों को बंद कर दिया है, लेकिन विकास कार्यो को बंद नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मीणा, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुल्तान सिंह, पंकज मेहता, कैलाश बोहरा, नारायण सिंह, कालुलाल सालेचा, भगवान सिंह, पुखराज जैन, अनिल मीणा, हरीश राठौर, सरपंच भारत सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक प्रत्याशियों की ही चलेगी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हारे हुए विधायक प्रत्याशी ही आपका विधायक है, ये ही क्षेत्र का विकास कराएंगे। लोकसभा चुनाव आने वाले हंै, सभी कार्यकर्ता मजबूती से काम करें। बूथ कार्यकर्ताओं से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीधे फिडबेक लेंगे।
कार्रवाई होगी
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के कई नुमाइंदे अभी भी आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में कार्य कर रहे हैं। शिकायत मिली की गंगधार थानाधिकारी और एसडीएम उनके इशारों पर काम कर रहे हैं। जिनकों निलंबित एवं तबादले किए जाएंगे।
परियोजनाओं को बेचने की कोशिश
पिछली सरकार ने कमजोर विपक्ष मानकर कालीसिंध और छबड़ा थर्मल जैसी लाभकारी परियोजनाओं को बेचने के काफी प्रयास किए। इसमें सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने के आसार थे। वहीं सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं। एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जिस पर आरोप नहीं लगे होंं।
हमनें 15 लाख युवाओं को रोजगार दिया
भाजपा के युवा संसद कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा
झालावाड़. राधारमण मैदान में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा संसद कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा।
राज ने कहा कि हमनें राजस्थान में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया। इसमें करीब 3 लाख सरकारी क्षेत्र में व 12 लाख को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार दिलाया है।
हमनें बदलाव किया
सीएम राजे ने छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में पांव साल में हुए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि 55 साल कांग्रेस ने शासन किया लेकिन बदलाव नहीं हुआ।
शहीदों को याद किया
सबसे पहले सीएम ने पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश के 45-46 युवा जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया।
चार चांद लगा सकते युवा
युवा पढ़ाई लिखाई कर सरकार को चार चांद लगा सकते हैं,अपना नाम व देश का नाम रोशन कर सकते हैं, ऐसे युवा यहां मौजूद है। पांच साल में जिले में बहुत काम किए,यहां तीन-तीन पीढ़ी का साथ चल रहा है। हमें क्षेत्र में उद्यमी लाने है। युवाओं को अपने हूनर से सपना पूरा करने के लिए भी कहा। इस मौके पर सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि मई में लोकसभा के चुनाव होने है हमें एक तरफ देखना है कि नेतृत्व मोदी साहब का हो, जिले मेें व प्रदेश में कौशल विकास के खूब काम हुए है।
--ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीचंद्र कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, विधायक नरेंद्र नागर, विधायक गोविंद रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल, श्रीकृष्ण पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, श्याम सुंदर शर्मा, जिला प्रमुख टीना भील, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, अनिल जैन, युवा मोर्चा प्रवक्ता दीक्षा खंडेलवाल, अजय चौधरी, लोकेंद्र राजावत, भाजपा जिला महामंत्री राजेश शर्मा, संजय वर्मा, हेमंत सिंह, बारां जिलाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, कोटा देहात जिलाध्यक्ष डॉ.बद्री गोचर, कोटा शहर जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम, बूंदी जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अक्षय शर्मा, मनीष पाटीदार आदि मौजूद थे। आभार भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर ने जताया, संचालन जिला महामंत्री द्वारका प्रसाद प्रजापति ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि द गई। कार्यक्रम में पांच जिलो के युवाओं ने भाग लिया।





No comments:
Post a Comment