Breaking News
recent

मौत के 9 दिन बाद महेश आनंद के एक फेसबुक फ्रेंड ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा होती थी उनसे...

बॉलीवुड एक्टर महेश आनंद का निधन हाल ही में 9 फरवरी को हुआ है। महेश फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायकों में से एक थे। बीते दिनों महेश आनंद अपने फ्लैट में मृत पाए गए। वह अपने घर में अकेले ही रहते थे। उनकी लाश फ्लैट में काफी खराब हालत में मिली थी। अब उनकी मौत के बाद उनके एक दोस्त ने कई राज खोले।

 

mahesh anand govinda

महेश आनंद की मौत के बाद उनसे जुड़े कई राज उनके एक फेसबुक फ्रेंड एलेक्स एमिडा ने खोले। एलेक्स ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मेरी पहली बातचीत महेश से फेसबुक पर हुई, मैंने फिर उनसे मुलाकात भी की। हम दोनों गहरे दोस्त बन गए थे। महेश को 'पैनक्र‍िएट‍िक' कैंसर था।' इस बात का प्रूफ देने के लिए एलेक्स ने अपने फेसबुक अकाउंट की पसर्नल बातचीत को भी द‍िखाया। वहीं एलेक्स ने बताया कि महेश की मौत कैसे हुई, इस बात को लेकर मैं अब तक क्ल‍ियर नहीं हूं।

 

mahesh anand

खबरों की मानें तो महेश में सुसाइड टेन्डेंसी थी तो पहली बार जब मौत की खबर आई तो सभी को लगा उन्होंने सुसाइड किया है। लेकिन मीड‍िया र‍िपोर्ट में ये बात साफ है कि ऐसा नहीं हुआ। एलेक्स ने महेश के बॉलीवुड स्टार्स के साथ र‍िश्तों को लेकर कहा, 'शुरुआत के द‍िनों में महेश के अमिताभ बच्चन, संजय दत्त के साथ करीबी र‍िश्ते रहे। वहीं उन्होंने इंडस्ट्री में काम दिलाने में काफी मदद की थी। लेकिन जब काम मिलना बंद हो गया तो सारे कॉन्टेक्ट खत्म हो गए। कई लोगों ने अपने नंबर भी बदल लिए। साथ ही नए नंबर मिलना इतना आसान नहीं था। उसके सारे कॉन्टैक्ट खत्म हो चुके थे।' वहीं एलेक्स ने बताया कि वह आखिरी वक्त में अपने बेटे त्रिशूल आनंद से मिलना चाहते थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.