Breaking News
recent

राजस्थान के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा.. बिंदोली निकाल रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 9 की मौत

प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में नेशनल हाइवे 113 के पास सोमवार रात करीब दस बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सड़क मार्ग से गुजर रही बिंदोली में एक ट्रक जा घुसा और कई लोगों को ट्रक ने कुचल दिया।

अचानक हुए इस हादसे के कारण चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में 9 लोगों के मौत हो गई, करीब 24 लोग घायल हो गए। मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद हताहत हुए लोगों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रतनलाल की पुत्री रेखा की सोमवार को शादी थी। मांडे के लोग दुल्हन के साथ बिंदौली के रूप में रामदेवजी मंदिर में पैदल ही धोक लगाने जा रहे थे। रात करीब 9.15 बजे अनियंत्रित ट्रोले ने बिंदौली में चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में नौ जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार जनों ने उदयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

रास्ते से लौटी बारात

बारात एटारी सांवलिया जी से रात ग्यारह बजे पहुंचने वाली थी। हादसे की सूचना पर बारात रास्ते से ही लौट गई। दुल्हन रेखा को छोटी सादड़ी अस्प्ताल लाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे उदयपुर रैफर कर दिया।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस नेशनल हाईवे घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन घायलों की संख्या देखकर और वाहन मंगवाने की सूचना दी। हाईवे पर हुई घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई। लोग सहयोग करने छोटी सादड़ी अस्पताल पहुंच गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.