Breaking News
recent

भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान पर 'Air Strike' के बाद राजस्थान पुलिस की यहां बड़ी कार्रवाई

दौसा/महुवा।

भारतीय वायुसेना (Air Strike) ने आज जहां पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया, वहीं राजस्थान पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए दौसा जिले के महुवा में अवैध हथियारों सहित चोरी की बाइक सहित अन्य सामान दबोचा है। पुलिस ने मंगलवार सुबह चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो जनों को गिरफ्तार करने के लिए साथा गांव में दबिश दी। जहां छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन बंदूक, 5 जिंदा कारतूस सहित एक चोरी की बाइक व लगभग 200 बाइकों के चोरी किए हुए पाटर््स मिले। हालांकि आरोपी वहां से फरार हो गए।

 

वहीं इधर... बमनुमा वस्तु मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने बुलाई फोरेंसिक टीम
प्रतापगढ़। भारतीय वायुसेना ने आज जहां पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। वहीं राजस्थान के सरहदी इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है। इन सबके बीच प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गन्धेर गांव में मंगलवार को बम जैसी वस्तु मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बमनुमा वस्तु की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली लोग दहशत में आ गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

हाथों में लेकर देख रहे थे लोग
मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस ने देखा कि कुछ लोग इसे हाथों में लेकर देख रहे थे। पुलिस ने लोगों से ये बमनुमा चीज ली और सुरक्षा के मध्यनजर उसे डिस्पोज कराया गया। वृत्त निरीक्षक गोपाल चंदेल ने बताया कि इसे गांव के बाहर इसे जमीन में डिस्पोज करा दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया गया है। टीम इसकी जांच करेगी। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.