Breaking News
recent

Big News: गुर्जर आंदोलन: रद्द हो गई RSCIT परीक्षा

कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) ने गुर्जर आंदोलन के चलते राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) परीक्षा रद्द कर दी। विवि प्रशासन 17 फरवरी को प्रदेश के 471 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा की पूरी तैयारियां कर चुका था। शुक्रवार सुबह तो सारी टीमें भी तैयार हो गई, लेकिन आंदोलन की आंच ठंडी पड़ते न देख विवि प्रशासनं को परीक्षा रद्द करने का फैसला करना पड़ा।

Read More: गुर्जर आंदोलन: रद्द हो सकती है RSCIT परीक्षा, फैसला कल सुबह 11 बजे

सरकारी सेवाओं में अनिवार्य हो चुके कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए वीएमओयू साल में दो बार आरकेसीएल के साथ मिलकर कंप्यूटर सर्टिफिकेट एग्जाम आयोजित करता है। विवि इस साल प्रदेश के 471 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी को साल की पहली परीक्षा आयोजित करा रहा था। इस परीक्षा में 5.58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए बुधवार से ही सभी टीमें तैयार हो गई थी। जिन्हें 14 फरवरी की सुबह रवाना किया जाना था, लेकिन गुर्जर आंदोलन थमने की बजाय और तेज हो गया।

BIG NEWS: राजस्थान के इस जिले में होती है हर 8 घंटे में एक चोरी, लोगों में इतनी दहशत कि शादियों में भी नहीं जाते

दो दिन किया इंतजार
गुर्जर आंदोलन की चपेट में चौथाई से ज्यादा परीक्षा केंद्र आ चुके थे। जिसकी वजह से वहां तक परीक्षा सामग्री पहुंचाना संभव नहीं था। हालांकि विवि प्रशासन को उम्मीद थी कि गुरुवार शाम तक आंदोलन थम जाएगा, लेकिन ऐसा न होता देख शाम को बैठक कर हालात की समीक्षा की गई। कुलपति प्रो. अशोक शर्मा ने बताया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ इसलिए परीक्षा रद्द कर दी गई है।

Read More: कोटा के बाद अब बारां में सर्दी ने उजाड़ा अन्नदाता का परिवार, बच्चों के सिर से छीना पिता का साया



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.