Breaking News
recent

मेट को ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश

बौंली. उप जिला कलक्टर विजेंद्र मीणा ने क्षेत्र में मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें ग्राम दतूली में चल रहे मनरेगा कार्य सार्वजनिक तालाब गहरा व मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। जहां पर ट्रैक्टर से कार्य किया जा रहा था। 79 श्रमिक में से 51 श्रमिक बैठ कर आराम करते हुए मिले तथा 28 श्रमिक अनुपस्थित मिले। जिस पर उप जिला कलक्टर ने तत्काल मस्टररोल जब्त कर बीडीओ बौंली को दूरभाष पर मेट को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को पुन: निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलदा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दतूली का निरीक्षण किया गया।


स्कूलों का किया निरीक्षण, चांदणोली में 4 शिक्षक मिले नदारद
भाड़ौती. कस्बे सहित आस-पास के सरकारी विद्यालय में मंगलवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर खामियां मिली। निरीक्षण में चंचल गुप्ता एपीसी रमसा, चंद्रमोहन शर्मा कार्यक्रम अधिकारी, कृष्णावतार शर्मा कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चांदणोली विद्यालय का अवलोकन करने पहुंचे तो विद्यालय के 4 शिक्षक समय से पहले ही रजिस्टर में हस्ताक्षर करके विद्यालय से चले गए। अधिकारियों ने तत्काल संस्था प्रधान से कारण बताओ नोटिस जारी करवाए। भड़कोली विद्यालय में भी निरीक्षण किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.