बीकानेर. जेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलकनगर स्थित एसबीआई बैंक में दो-तीन दिन पहले रात को चोर घुस गए। चोरों ने बैंक की अलमारी एवं स्ट्रांग रूम का ताला तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इससे लाखों रुपए बच गए। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश सींगड़ ने बताया कि शाखा प्रबंधक अश्वनी जैन ने अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि आठ फरवरी को बैंक बंद कर चले गए थे। ११ फरवरी को बैंक खोला तो अलमारी व स्ट्रांग रूम के ताले तोडऩे की कोशिश के निशान मिले। बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बाद में पुलिस ने मौका मुआयना किया। सींगड़ ने बताया कि घटना ११ फरवरी की रात पौने एक से डेढ़ बजे के बीच की है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति उस रात मुंह पर कपड़ा बांधे बैंक में घुसता नजर आ रहा है। पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनवाई गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने में जुटी है।
बैंक में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं
बैंक प्रबंधन बैंकों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। रात के समय बैंकों में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहता है। तिलकनगर एसबीआइ शाखा में घटना वाली रात कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था।





No comments:
Post a Comment