Breaking News
recent

सादड़ी पुलिस: पानी क्या बिजली के भी लाखों बकाया

सादड़ी. पानी क्या सादड़़ी पुलिस ने बिजली का बकाया बिल ढाई लाख रुपए का भी भुगतान नहीं किया है। डिस्कॉम ने भी जलदाय विभाग की तरह थाने को 7 दिन की मोहलत देते हुए नोटिस दिया है। जिससे पुलिस महकमें में हडकम्प है। कई कार्मिक उपभोग कर स्थानान्तरण के बाद चले गए अब बिजली बिल की बकाया राशि वर्तमान कार्मिकों को भुगतनी डिस्कॉम सहायक अभियन्ता अमित रोत ने बताया कि बिल भुगतान नहीं किया तो 7 दिन बाद मजबूरन बिजली कनेक्शन काटना पड़ेगा। गौरतलब है कि सादड़ी थाने के पिछले लम्बे समय से पानी का बिल नहीं भरने के कारण करीब 48 हजार रुपए बकाया है। हाल ही जलदाय विभाग ने बकाया भुगतान के चलते थाने का जल सम्बंध विच्छेद कर दिया है। इसके बाद डिस्कॉम ने भी बकाया को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डिस्काम से पुलिस थाणा सादड़ी, लाटाड़ा चौकी एवं स्टाफ क्वाटर के दो कनेक्शन मिलाकर बिजली के कुल ०४ कनेक्शन हैं। जिनकी ढाई लाख रुपए की राशि पिछले कई वर्षो से बकाया चल रही है। इसमें करीब दो तीन थानाधिकारी व कई जवान अपना सर्विस कार्यकाल पूर्ण अन्यत्र स्थानान्तरण होकर चले गए। डिस्कॉम ने बकाया राशि भुगतान को लेकर सख्त अभियान चला रखा है। डिस्कॉम सहायक अभियन्ता रोत ने बताया कि 7 दिन में बकाया राशि भुगतान का थानाधिकारी को नोटिस थमा दिया है।


पालिका क्षेत्र में घरेलू, व्यवसायिक व कृषि कनेक्शन के कुल २१ हजार उपभोक्ता हैं। जिनमें छोटी-बड़ी वसूली के करीब 50 लाख रुपए बकाया है। इनमें जनता जल योजना के 42 लाख रुपए बकाया हैं। जिसको लेकर डिस्कॉम सहायक अभियन्ता अमित रोत, कनिष्ठ अभियन्ता तौकीर हुसैन व यतन दशोरा के निर्देशन में कार्मिकों को वसूली का अभियान लगाकर नोटिस थमाकर दूसरे दिन कैंची चलाना शुरू कर दिया है।

02.50 लाख रु. बकाया
डिस्कॉम से सादडी पुलिस थाना, लाटाड़ा पुलिस चौकी व 02 स्टाफ क्वार्टर के कुल मिलाकर 2.50 लाख रुपए सादड़ी पुलिस में बकाया हैं। सात दिन में राशि भुगतान नहीं किया तो बिजली कनेक्शन विच्छेद कर दिए जाएंगे। कोई कार्मिक स्थानान्तरण होकर गया तो सम्बन्धित जिम्मेउार अधिकारी की जबावदेही होती है कि वह भुगतान व्यवस्था करें।
अमित रोत, सहायक अभियन्ता, डिस्कॉम, सादड़ी

 

युवक का नहीं सुराग, परिजन बेहाल, आक्रोश जताया
निमाज. कस्बे में गुरुवार को गुम हुए युवक का शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। इससे जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो तीन दिन बाद भी युवक का सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले में शनिवार देर शाम को ग्रामीणों ने आसरलाइ दरवाजे के पास एकत्रित होकर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह देवड़ा व सरपंच गोरधनलाल बावरी ने ग्रामीणों से समझाइश की।
कस्बे के चेतन चौराहा पर किराणा की दुकान करने वाला कालूराम मोटावत पुत्र तेजाराम निवासी बेरा ब्राह्मणों की बावड़ी खेड़ा रामगढ़ रोड गुरुवार को अपने भाई को दुकान पर बैठाकर दुकान से गया था। तब से नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.