Breaking News
recent

देश मेरी जान है तू...

बाबरा. श्रीसीमेंट स्थित बांगड़ नगर ब्यावर में श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर के 19 वें वार्षिकोत्सव पर रविवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पाŸवगायक सुखविंदरसिंह ने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। फौजी ड्रेस पहने सुखविंदरसिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीदोंं को नमन करते हुए कार्यक्रम का भावपूर्ण आगाज किया। पाŸवगायक सुखविंदरसिंह के निर्देशन में अजमेर के दयानन्द बाल सदन के विद्यार्थियों ने देश मेरे मेरी जान है तू.. के साथ गीत से शुरुआत करते ही हजारों श्रोताओं की पहले ही सुर में आंखे नम हो उठी। बाद में पंजाबी अंदाज में चल छैया-चल छैया.., उड़ी उड़ी जाए..., एक मै और एक तू..., वक्त का क्या भरोसा.., हर कर मैदान फतह.., चक दे इण्डिया.. सरीखे गीत सुनाकर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। इससे पहले कार्यक्रम में श्रीसीमेंट के प्रबंधक निदेशक एच.एम. बांगड़ ने उपस्थित जनसमुदाय के साथ पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों के आत्म-शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित कर भारत माता की जय के साथ उद्घोष किया। उन्होने पुलवामा हमले में राजस्थान प्रदेश से पांचों शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कम्पनी के निदेशक पीएन छंगाणी ने उपलब्धियों की जानकारी दी। चैयरमेन बी.जी. बांगड़, प्रबंधक निदेशक हरिमोहन बांगड़, संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रशांत बांगड़, जिला कलक्टर दिनेशकुमार जैन सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

शहीदों के लिए सहयोग राशि जुटाई

आनंदपुर कालू. युवाओं ने सोमवार को शहीद सैनिकों के परिवार के लिए सहयोग राशि जुटाई। इसके तहत धर्माराम कुमावत, डावरराम बेनीवाल, जितेन्द्र करेसीया,महिपाल सिरोही, बनवारीलाल वैष्णव, पंकज गिरी, दिनेश सांखला, सुनिल सैन, रामप्रकाश लक्षकार, विनोद शर्मा, नोरतराम माली, राकेश कोठारी, सुरेश माली, वार्डपंच सुरेश सरगरा, चिराग जैन, राहुल टेलर, आशीष रूणवाल ने घर घर जाकरे व दुकानों पर पहुंचकर सहयोग राशि एकत्रित की।

खीमेल. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को गूंजते भारतमाता के जयकारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहनलाल प्रजापत ने बताया कि हिन्दू युवा संगठन के तत्वावधान में गांव में पंचमुखी हनुमानजी मंदिर से गूंजते भारतमाता के जयकारों व शहीदों अमर रहो..... के नारों के साथ पैदल मार्च निकाला। गांव की विभिन्न गलियों से गुजरता हुआ पैदल मार्च आखरिया हनुमानजी मंदिर पहुंचा। मंदिर प्रांगण में शामिल युवाओं व ग्रामीणों ने कैंडल जलाकर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रूपदास वैष्णव, रघुराजसिंह, ललितसिंह मेडतिया, भबूताराम चौधरी, सतीश सोनी, प्रवीण माली, विक्रम कुमावत, हितेश सोनी, श्रवणदास वैष्णव, उम्मेद कुमावत, गजेन्द्र वैष्णव, आनंददास, उत्तमकुमार, ललित मीणा, गोपाल मीणा, मोतीलाल प्रजापत सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.