Breaking News
recent

जयकारों के बीच मूर्ति प्रतिष्ठित, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

जयकारों के बीच मूर्ति प्रतिष्ठित, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा
बाड़मेर. प्रतापजी की प्रोल स्थित माली समाज भवन में नवनिर्मित माता राणी भटियाणी जगदम्बा मां मंदिर के छह दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।
महोत्सव में बुधवार को सर्वप्रथम प्रात: शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

माली समाज अध्यक्ष दमाराम परमार ने बताया कि महोत्सव में हमीरपुरा मठ के महंत नारायणपुरी महाराज, चंचल प्राग मठ के महंत शम्भूनाथ महाराज, महंत लक्ष्मणदास महाराज, तारातरा महंत प्रतापपुरी महाराज, साध्वी कृष्णप्रिया उपाध्याय आदि संतों के सानिध्य में अंशदान करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में उमड़ा समाज

इस दौरान उद्यमी तनसिंह चौहान, पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, सभापति लूणकरण बोथरा, पूर्व सरपंच चेनाराम गहलोत, देवकाराम माली, भगवान सिंह परिहार, चैनसुख माली सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बाबूलाल माली ने बताया इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसके बाद अगले वार्षिकोत्सव की बोलियां बोली गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.