जीजा ने पीटा
-घायल युवती अस्पताल में भर्ती
-भाईयों के विवाद में बोलना पड़ा मंहगा
क्षेत्र के गांव हरजू पुरा में दो भाइयों में आपसी विवाद के चलते एक युवक ने बड़े भाई के सुसरालजन युवती के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे युवती हुआ घायल हो गई। उपचार के लिए उसे बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
घायल पूनम पुत्री काशीराम 20 साल के पवन सिंह तथा उसके छोटे भाई संजू के साथ घरेलू विवाद हो गया। पवन ने बताया कि उसकी ***** पूनम निवासी राम सिंह का पुरा थाना कौलारी अपनी बहन प्रीति ने उसे ससुराल में मदद के लिए बुला रखा था। शनिवार रात को छोटा भाई संजू मेरी पत्नी प्रीति से झगड़ा कर दिया।
पिछले 2 दिन से मेरी पत्नी से झगड़े की स्थिति बना रखी थी। शनिवार रात को मामला बढ़ गया और उसने पत्नी के साथ मारपीट की बाद में जब बीच बचाव के लिए ***** पूनम आई तो उसके साथ जबरदस्त मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई उसे उपचार के लिए रविवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। थाना प्रभारी गंगा सहाय मीणा से बात करने पर उन्होंने बताया घटना के बारे में जानकारी नहीं है। यदि रिपोर्ट आएगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।





No comments:
Post a Comment