Breaking News
recent

राजस्थान के करौली जिले में हर तीसरे दिन एक जने की सड़क हादसे में मौत,सड़क हादसों में कमी लाना पुलिस-परिवहन के लिए चुनौती


करौली जिले में हर तीसरे दिन सड़क हादसे में एक जने की मौत हो रही है, जबकि लगभग एक दिन में एक जना सड़क हादसे में घायल हो रहा है। पुलिस व परिवहन विभाग ने सड़क हादसों में इस साल कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। करौली जिले में वर्ष 2018 में २५० सड़क दुर्घटना हुई, जिनमें ११० लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा २३८ घायलों के जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। ये घायल भी गम्भीर हालात में है। सरकार ने पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्लान बनाकर काम करने को कहा।
सदर हिण्डौन व कुडग़ांव में मौत की रोड
जिले में हिण्डौन सिटी सदर व कुडग़ांव थाने में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना हुई है। हिण्डौन सदर में इस साल सबसे अधिक २४ जनों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा २७ लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुई है। जख्मी लोगों के हाथ-पैर क्षत-विक्षप्त अवस्था में है। कुडग़ांव थाने में दस जनों की मौत तथा आठ जने घायल हुए हैं। इसी प्रकार सपोटरा करौली सदर, हिण्डौन सिटी कोतवाली, करौली कोतवाली व सूरौठ थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में मौत हो रही है।
वर्ष दुर्घटनाओं की संख्या मृतक घायल
२०१५ २९४ १२५ ३२४
२०१६ २६७ १०१ २७०
२०१७ २६० १२३ २४४
२०१८ २५० ११० २३८

सड़क हादसों में कमी लाएंगे
सड़क हादसों में कमी लाना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। हाइवे तथा गांवों की सड़क पर यातायात नियमों की पालना के लिए लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।
प्रीति चंद्रा पुलिस अधीक्षक करौली
वाहन चालकों को भेंट किए फूल
-यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया
लांगरा. पुलिस की ओर से सोमवार से लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियाने 10 फरवरी तक चलेगा। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान वाहन चालको को फूट भेंट किए। चालकों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चौपहिया वाहन चलाते समय शीट बेल्ट लगाने व आवश्यक कागजात साथ रखने की बात कही।
चार वाहनों का चालान काटा
गुढाचन्द्रजी
पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को चार वाहन चालकों के शीट बेल्ट नहीं लगा होने के कारण चालान काटे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसर चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस चौकी के सामने वाहनों की जांच की गई। इसमें चार वाहन चालक शीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते नहीं पाए गए। कांस्टेबल सतीश, गोखलेश शर्मा व राजेश गुर्जर ने वाहनों की जांच की।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.