Breaking News
recent

सेना के जवान के हनीट्रेप मामले में षडय़ंत्र में शामिल दो जने गिरफ्तार,हुआ यह बड़ा खुलासा

जैसलमेर. जैसलमेर के सैन्य स्टेशन पर तैनात जवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के हनीटे्रप में फांसने में सहयोग करने वाले दो जनों को राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सेना के जवान सोमवीर को खुफिया एजेंसी ने गत दिनों हनीट्रेप का शिकार बनकर देश की सामरिक सूचनाएं दुश्मन देश के साथ साझा करने के आरोप में जैसलमेर से पकड़ा था।

महिला एजेंट को मुहैया करवाई थी दो सिम
हनीटे्रेप मामले में स्पेशल पुलिस स्टेशन जयपुर में 11 जनवरी को दर्ज मुकदमें में अनुसंधान टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान हैेन्डलिंग एजेंसी के षडय़ंत्र में शामिल अभियुक्तों की पहचान करते हुए दिल्ली से दो संदिग्ध शाह नवाज खान उर्फ राहिल उर्फ सुल्तान पुत्र मोहम्मद अकील खान उम्र 32 साल तथा इरफान बेग पुत्र अजीज बेग उम्र 42 साल दोनों निवासी दिल्ली को पूछताछ कर अपराध में सम्मिलित पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पूर्व में उक्त प्रकरण में हनीट्रैप के शिकार सेना के जवान सोमवीर को तकनीकी निगरानी के आधार पर जैसलमेर आर्मी एरिया से चिन्हित कर गिरफ्तार किया था। अब तक के अनुसंधान से पता चला है कि पाकिस्तानी हैंडलिंग अधिकारियों द्वारा जासूसी के लिए के हनीट्रैप मामले में आर्मी जवान को फंसाने के लिए स्थानीय लोगों के नाम से जारी सिमों पर छद्म नाम पत्ते से आइडी बनाकर सोशल साइट फेसबुक, वाट्सएप के जरिये दोस्ती कर सामरिक महत्व की सूचनाएं ली जा रही थी। उसकी एवज में सोमवीर के खाते में पाक खुफिया एजेंसी के इशारे पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर दिल्ली स्थित सीडीएम मशीन से 9 जून 2018 को 5000 रुपए जमा कराए गए थे। जांच से पाया गया कि पाक खुफिया एजेंसी की महिला एजेंट द्वारा जो दो मोबाइल नंबर काम में लिए थे, वे सिमें दिल्ली से जारी हुई थी। उक्त दोनों सिम रिटेलर शाह नवाज खान और इरफान बेग द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय गारंटर के रूप में अपना गलत नाम पता लिखते हुए जान बूझकर जारी की गई थी। इस संबध में छानबीन की जा रही है कि इन दोनों द्वारा किन किन लोगों के नाम से इस तरह कब कब और कितनी सिम जारी की गई तथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के इशारे पर उक्त षडय़ंत्र में और कौन शामिल हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.