Breaking News
recent

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों का विरोध, दीवारों से हटाई गईं तस्वीरें

मुंबई। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। लोगों बदले की भावना के साथ सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हर क्षेत्र में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। खबर पंजाब के मोहाली से है, जहां पर मोहाली क्रिकेट स्टेडियम से पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों की तस्वीरे हटा दी गई हैं। यह फैसला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से लिया गया है।

मोहाली स्टेडियम से उतारी गईं पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें

स्टेडियम में जिन तस्वीरों को उतारा गया है, उनमें इमरान खान की भी तस्वीर है। इसके अलावा पाकिस्तान से जुड़ी हर एक तस्वीर को हटा दिया गया है। ये एक्शन पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि शहीदों की शहादत के बाद पूरे देश में गुस्सा है और ऐसे में पाकिस्तान से कैसा भी संबंध रखना नहीं चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे माहौल में पाकिस्तान से खेल नहीं हो सकता।

 

Pakistani Cricketer

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में भी ढकी गई इमरान खान की तस्वीर

इससे पहले रविवार को ही मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में भी पुलवामा हमले को लेकर नाराजगी दिखी। यहां CCI के हॉल में लगी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर को ढक दिया गया है। इमरान की तस्वीर एक क्रिकेटर के रूप में यहां लगी हुई थी, जिसपर पर्दा डाल दिया गया है। इससे पहले सीसीआई की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

- आपको बता दें कि इमरान भारत के खिलाफ दो बार ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1989 में नेहरू कप मैच में यहां आस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें वह मैन आफ द मैच थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.