Breaking News
recent

भारत आस्‍ट्रेलिया दौरे में बदलाव, जानें नया शेड्यूल, कब-कहां होंगे मैच

मुंबई : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 और वनडे सीरीज का आगाज फरवरी के अंतिम सप्‍ताह से होने जा रहा है। इसके लिए आस्‍ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के साथ चल रहे सीरीज के बाद भारत आने वाली है। इधर देश में 2019 आम चुनाव भी करीब आ रहे हैं। नेताओं के दौरे भी बन रहे हैं। इस वजह से सुरक्षा व्‍यवस्‍था के मद्देनजर मैच में थोड़ा फेरबदल किया गया है। अब इन दोनों देशों के बीच 24 फरवरी को खेला जाने वाला पहला मुकाबला अब बेंगलूरु में नहीं खेला जाएगा। इतना ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज का शेड्यूल भी बदला जा सकता है, ऐसी खबरें आ रही है।

बेंगलूरु में पहले मैच के लिए नहीं मिली सुरक्षा की गारंटी
मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को बेंगलूरु में खेला जाने वाला पहला टी-20 अब विशाखापत्नम में होगा। वहीं 27 फरवरी को होने वाला दूसरा टी-20 मैच विशाखापत्नम की जगह बेंगलूरु में खेला जाएगा। इसकी वजह यह है कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन को पुलिस कमिश्नर के सुरक्षा की गारंटी नहीं दी थी। कारण यह है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेंगलूरु में आयोजित 'एयरो इंडिया शो' में शामिल होने जाना है। इसके बाद कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने इस सिलसिले में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन से पत्र व्यवहार कर अपनी परेशानी के बारे में बताया। आंध्र एसोसिएशन 24 फरवरी को विशाखापत्‍तनम में मैच कराने की स्‍वीकृति दे दी। इसके बाद बीसीसीआइ ने शेड्यूल में यह तब्‍दीली की है।

बेंगलूरु में होगा दूसरा टी-20 मैच
कर्नाटक क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय देसाई ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ के महासचिव अरुण कुमार को ईमेल लिखकर 24 फरवरी को सीरीज का पहला टी-20 मैच आयोजित कराने का अनुरोध किया। वहीं देसाई ने यह भी कहा कि वह 27 फरवरी को दूसरा टी-20 मैच आयोजित कराना चाहते हैं। इस ईमेल के जवाब में बीसीसीआइ के कार्यवाहक सचिव अमिताभ ने कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर को पत्र लिखा है। यह ईमेल सीओए की सदस्य डायना एडुल्जी को भेज दिया गया है।

यह होगा नया शेड्यूल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज
पहला टी-20 मैच- 24 फरवरी 2019 (विशाखापत्‍तनम)
दूसरा टी-20 मैच- 27 फरवरी 2019 (बेंगलूरु )

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
पहला वनडे मैच- 02 मार्च 2019 (हैदराबाद)
दूसरा वनडे मैच- 05 मार्च 2019 (नागपुर)
तीसरा वनडे मैच- 08 मार्च 2019 (रांची)
चौथा वनडे मैच- 10 मार्च 2019 (मोहाली)
पांचवां वनडे मैच- 13 मार्च 2019 (दिल्ली)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.