Breaking News
recent

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा


नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के बारवाल ढाणी में भोमियाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भागवत कथा को लेकर शनिवार को धूम-धाम से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मीन भगवान मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर मुख्यालय के मुख्य बाजार, पीएचसी के आगे होते हुए धामाणी व ब्राह्मण मोहल्ले से बारवाल ढाणी पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। महिलाएं कलश श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में आतिबाजी की गई। इस मौके पर हरिनारायण बारवाल, लालूराम बारवाल, उप सरपंच कमलेश शर्मा, कालूराम मीना आदि मौजूद थे।

कथा में गोवर्धन पूजा
मेहंदीपुर बालाजी. यहां पुरी पार्किंग में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कथावाचक अरुण त्रिवेदी ने कहा कि वेद-पुराणों में श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में उल्लेख किया गया है। भागवत में भगवान की लीलाओं के वर्णन के साथ ही धर्म-कर्म पर चलने का मार्ग प्रदर्शित किया गया है। ऐसे में भागवत कथा का आयोजन व श्रवण करने से सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कथा में गोवर्धन पूजा की गई, जहां भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया।
इसी प्रकार ठीकरिया गांव के संत आश्रम पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा में भी शनिवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कथावाचक मायाराम शास्त्री ने संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
गायत्री महायज्ञ शुरू : मीना सीमला गांव के पौधेश्वर महादेव मंदिर पर 4 दिवसीय विश्वशांति गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इससे पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाते हुए कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने बताया कि 4 फरवरी को पूर्णाहुति व भण्डारे का आयोजन होगा। यात्रा में बड़ी तादात में ग्रामीण शामिल हुए।

लालसोट. राहुवास गांव के खेड़ा वाले हनुमान मंदिर पर शनिवार को बजरंग सत्संग मंडल के तत्वावधान में छप्पन भोग झांकी व सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौकेे पर छप्पन भोग की झांकी देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई थी। सत्संग में ग्रामीणों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीना समेत कई मौजूद रहे।(नि.प्र.)

महुवा ग्रामीण. हुड़ला में हो रही भागवत कथा के दौरान शनिवार को श्रीकृष्ण सुदामा की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान अनेक जीवंत झांकियां भी सजाई गई। कथावाचक प्रिया किशोरी ने कहा कि जब-जब मित्र पर संकट आता है तो मित्र ही मित्र के काम आता है। विपत्ति के समय काम आने वाला मित्र ही सच्चा मित्र होता है। भजनों की सरिता में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। रविवार को हवन यज्ञ और सोमवार को प्रसादी वितरित की जाएगी।

पौषबड़ा प्रसादी जीमी
कुण्डल. ग्राम पंचायत सिण्डोली के बडोली गांव के ठाकुरजी मन्दिर में पौषबडा महोत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान ठाकुरजी की आर्कषक झांकी सजाई गई। इस दौरान काफी संख्या में महिलााओं, बच्चों, बुजुर्ग एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। लखन बडोली ने बताया महोत्सव के दौरान महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरफूल मीना, लालाराम शर्मा, विष्णु व्यास आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.