Breaking News
recent

अजमेर से वापस घर लौट रहे कश्मीरी स्टूडेंट्स, कहीं यह वजह तो नहीं.....

अजमेर.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद कई संस्थानों से कश्मीरी विद्यार्थी वापस लौट रहे हैं। पिछले दस दिन में शहर के कुछ निजी संस्थानों में अध्ययनरत कश्मीरी विद्यार्थी लौट गए हैं। संस्थान इसे नियमित अवकाश प्रक्रिया बताने में जुटे हैं।

पुलवामा में बीती 14 फरवरी को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 42 से ज्यादा जवान शहीद हो गए। शहर में कुछ निजी विश्वविद्यालय-कॉलेज में कश्मीरी विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत है। आतंकी हमले के बाद कश्मीर के कई विद्यार्थी वापस जम्मू-श्रीनगर और अन्य शहरों को लौट गए हैं। निजी संस्थान इसे नियमित अवकाश बता रहे हैं। कुछेक ने सेमेस्टर और अन्य परीक्षा के बाद घर लौटने की बात भी कही है।

यूजीसी ने दिए सुरक्षा के निर्देश
उधर यूजीसी ने कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए देश के सभी केंद्रीय, राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों, निजी-सरकारी कॉलेज और संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है, कि जिन संस्थानों में कश्मीरी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, वहां उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। यूजीसी ने कहा कि किसी भी प्रदेश के स्टूडेंट्स के हिंसात्मक गतिविधि होने
पर संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.