Breaking News
recent

अचानक भरभरा कर गिरी ईंट भट्ठे की चिमनी और हवा में उड़े धूल के गुबार

अनूपगढ़.
जिले के गांव 87 जीबी में ईंट भट्ठे की चिमनी भरभरा कर गिरने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 12 फरवरी की है। गांव 87 जीबी के संधू ईंट भट्टे पर यह घटनाक्रम हुआ। जब ईंट भट्टे की चिमनी गिरी तो चिमनी के पास 5-7 मजदूर भी कार्य कर रहे थे।गमीनत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुर्ई।

जानकारी के अनुसार अनूपगढ़-रायसिहनगर सडक़ पर तहसील क्षेत्र के गांव 87 जी.बी. में संधू ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक दरार आ गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी जोरा ङ्क्षसह ने बताया कि वह चिमनी से कुछ दूरी पर खड़े थे।उन्हे अचानक चिमनी की दीवारों में दरार आती दिखाई दी तो उन्होंने पास काम कर रहे मजदूरों को तुरन्त प्रभाव से मौके से दूर होने के लिए कहा। मजदूर भी तत्परता दिखाते हुए चिमनी से दूर हो गए। उन्होने बताया कि देखते ही देेखते कुछ ही पलों में चिमनी भरभरा कर गिर गई।

जब चिमनी गिरी तो 50 फीट से अधिक दूरी पर धरती पर धूल के गुबार हो गए। चिमनी करीब 103 फीट ऊंंची थी तथा महज छह सैकिंड में धराशायी हो गई। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार उस समय एक ट्रक में ईंटे भरी जा रही थी तथा चिमनी के आस पास 14-15 मजदूर कार्य कर रहे थे। समय रहते चिमनी की दीवारों में दरार आती दिख जाने से जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि भट्टे की इस चिमनी का निर्माण 2008 में हुआ था। चिमनी के इस तरह से गिर जाने के कारण अभी स्पष्ट नही हुए है।गुरुवार तक चिमनी के मलबे को एक्सकेवेटर से हटाने का कार्य जारी था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.