खाटूश्यामजी. श्री शिशम हनुमान सेवा समिति की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर 14 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन गढ़वाली धर्मशाला में हुआ। समिति के गोवर्धन हरनाथका ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न जातियों के 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पहले आशीर्वाद समारोह के दौरान दांतारामगढ विधायक विरेन्द्र सिंह, प्रहलादराय शर्मा, रामगोपाल रामूका, भगवान सहाय शर्मा आदि सदस्यों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी को स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। विवाह बंधन में बंधने के बाद सभी जोड़ो ने श्याम दरबार व शिशम हनुमान मंदिर में जात लगाकर अखण्ड सोभाग्य की कामना की।
युवा मतदाता जागरूक भारत गौरव यात्रा का स्वागत
श्रीमाधोपुर. देश के युवा मतदाताओं अपने मत के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को युवा मतदाता जागरूक भारत गौरव यात्रा के श्रीमाधोपुर पहंचने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। हिमान्सु कसेरा ने बताया कि एबीवीपी जनता में जन जागरण के अभियान के माध्यम से युवाओं को सजग कर सकारात्मक शासन तंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना है।
अजीतगढ़. कस्बे में सोमवार को भारत गौरव यात्रा पहुंचने पर होटल नारायण पैलेस में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के विभाग संगठन मंत्री भगवत सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश के युवा मतदाताओं पर रहेगा। यात्रा 1 से 12 फरवरी तक देश के विभिन्न स्थानों में अभियान रथ लेकर निकाली जा रही है। जनता में जन जागरण के अभियान के माध्यम से हमको युवाओं के बीच जाकर युवाओं को सजग करना होगा सकारात्मक शासन तंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना होगा 100त्न वोटिंग सुनिश्चित कराएं एवं हमें लोगों में जागरूकता लाकर राष्ट्रवाद को वोट देने को अपील करेंगे। यह यात्रा तीन केंद्रों से रथ रवाना होकर जयपुर में 12 फरवरी को समारोह के रूप में सम्पन्न होगी। अजीतगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। स्वागत में पवन हरितवाल, निखिल शर्मा,अविनाश सेठी गौरव शर्मा,प्रकाश चौधरी, राहुल कांडा, आकाश बंसल,राघव आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment