सवाई माधोपुर. जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने गुरुवार को कुण्डेरा ग्राम सेवा सहकारी समिति तथा कुण्डेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गुरुवार को कुण्डेरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में आयोजित ऋण माफी शिविर का औचक निरीक्षण कर किसानों को दिये जा रहे ऋण माफी पत्रों की विस्तृत जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर उन्हें ऋण माफी पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर ने ऋण वितरण अधिकारियों से सवाल किया कि शिविर में ऋण माफी पत्र वितरित किए जाने के लिए कितने किसानों का चिन्हिकरण किया गया है इस पर उन्होंने बताया कि कुण्डेरा में कुल 319 किसानों को ऋण माफी पत्र दिए जाने है, जिनके आधार पर सत्यापन के बाद आज शिविर में 150 किसानों की ऋण माफी पत्र देने के लिए सूची बनाई गई है।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पूरी गम्भीरता एवं तत्परता से ऋण माफी पत्र वितरित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को समुचित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीसीबी के प्रबंधक ने बताया कि गुरुवार को जिले में आयोजित 28 शिविरों में 2 हजार 726 किसानों को ऋण माफी पत्र वितरित किए गए जिससे किसानों को 863.89 लाख रूपए की ऋण माफी प्रदान की गई। उन्होने यह भी बताया कि अब जिले में 141 शिविरों का आयोजन कर 12 हजार 547 किसानों को लाभांवित किया जा चुका है। जिसमें 3651.04 लाख रूपए की ऋण माफी प्रदान की गई है।
सीएससी का किया निरीक्षण
इसी क्रम में जिला कलक्टर ने कुण्डेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तथा वहां लेबर रूम, ड्रग्स रूम, अकाउण्ट सेक्शन, जांच रूम व पर्ची काउण्टर तथा उपस्थिति पंजीका वार्ड का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में होने वाली सामूची जांचों की सूची पट्टीका लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्टाफ को ड्यूटी के दौरान यूनिफार्म में रहने तथा आईडी के साथ सेवाओं का निष्पादन करने के निर्देश दिए।
खिरनी एवं मलारना चौड़ में ऋण माफी शिविर 22 को
सवाई माधोपुर. राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना के तहत सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधीन ग्राम सेवा सहकारी समिति मलारना चौड़ एवं खिरनी में 22 फरवरी को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रबंध निदेशक केदार मल मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार मलारना चौड़ जीएसएस में दोपहर 12:30 बजे एवं खिरनी जीएसएस में दोपहर 1:30 बजे ऋण माफी
प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
भगवतगढ़. ग्राम सेवा सहकारी समिति दुब्बी बनास के तत्वावधान में गुरुवार को दुब्बी बनास गांव में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ऋण पर्यवेक्षक कैलाशचंद सैनी ने अध्यक्षता की। सहकारी समिति के व्यवस्थापक चरतलाल मीणा ने बताया कि 49 किसानों को 15.11 लाख के ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे गए। उन्होंने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत क्षेत्र के 317 किसानों को 60.09 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इस अवसर पर मीठालाल मीणा, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment