बाड़मेर. चिकित्सा सचिव हेमंत गेरा बुधवार शाम को अचानक बाड़मेर के दौरे पर आए। वे यहां पहुंचने के बाद सीधे राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने स्वाइन फ्लू वार्ड देखा तथा भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली।
चिकित्सा सचिव ने स्वाइन फ्लू वार्ड के बाद इमरजेंसी, अस्तपाल का नया परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद वे अन्य वार्डों में पहुंचे तथा मरीजों को मिलने वाली निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछा। सामान्य वार्ड में भर्ती एक मरीज ने बताया कि उनकी जांच निशुल्क नहीं हुई।
सीबीसी जांच बाहर से करवानी पड़ी है। इस पर उन्होंने अधिकारियों से सवाल किए। आइसीयू में कार्मिक के यूनिफार्म नहीं पहने पर हिदायत दी। साथ ही मरीजों के परिजनों की आइसीयू में अधिकता देखने पर सचिव ने वार्ड के बाहर बैंच लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान पीएमओ डॉ. संजीव मित्तल व स्वाइन फ्लू प्रभारी गोरधन चौधरी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े...
आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया
बाड़मेर. जिला आयुर्वेद विभाग व गायत्री शक्ति पीठ की ओर से बुधवार को रामावि मगने की ढाणी में मौसमी बीमारियों व स्वाइन फ्लू से बचने के लिए विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई।





No comments:
Post a Comment